{"_id":"59c17f324f1c1bb6688b566e","slug":"111505853234-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में युवक की पीट पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में युवक की पीट पीटकर हत्या
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
गांव गोंदौली में मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अकेले बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सभी आरोपी फरार हो गए।
गोंदौली निवासी मलखान सिंह का पुत्र दीपक उर्फ वीरू (18) मंगलवार की शाम करीब साढे़ छ: बजे अपने घर के बाहर बैठा था। तभी वहां से गुजर रहे गांव के कुछ युवकों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच उन युवकों ने अपने परिजनों को भी बुला लिया।
आरोप है कि उन्होंने मिलकर दीपक को घर से बाहर खींच लिया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। परिजन दीपक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सीओ तेजवीर सिंह, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार दुबे मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के ताऊ रूप सिंह ने गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। सभी आरोपी फरार हैं।