{"_id":"59a1de1a4f1c1bf61e8b4c9e","slug":"111503780378-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने दिया धरना, सीएमओ को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने दिया धरना, सीएमओ को ज्ञापन
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने दिया धरना, सीएमओ को ज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
वेतन विसंगतियों, उच्च पदों का सृजन, पदों का पुनर्गठन, ट्रॉमा सेंटर में पद सृजन आदि की मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा।
धरने का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. जेबी सिंह ने कहा कि फार्मेसिस्ट संवर्ग की वेतन विसंगतियां दूर की जाएं। साथ ही प्राप्त हो रहे भत्तों में वृद्धि हो। केंद्र सरकार की तरह राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत फार्मेसिस्टों को पेशेंट केयर भत्ता प्रदान किया जाए। दस वर्ष की सेवा के बाद राजपत्रित घोषित किया जाए। रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां की जाएं।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मेसिस्ट का पद सृजित किया जाए। ट्रॉमा सेंटर में फार्मेसिस्ट का पद सृजित किया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। धरना स्थल पर एमपी सिंह, डॉ. मोहित चौहान, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. गजराज सिंह, डॉ. एहतिशाम अली, डॉ. बंगाली सिंह, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. राजीव अत्री, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. अमरीश सेंगर, डॉ. बृज मोहन वार्ष्णेय, डॉ. वीपी राजौरिया, डॉ. लोकेश शास्त्री, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रमोद सारस्वत, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. एवारत हुसैन, डॉ. अख्तर हुसैन, मुकीम खान, संजीव सिंघल, संजय सिंह, संजीव कुमार आदि थे।