{"_id":"593da6594f1c1b37348b459c","slug":"111497212505-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की जगह को घेरने की कोशिश, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की जगह को घेरने की कोशिश, हुआ हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के जीटी रोड स्थित सराय रहमान जाटव वाली गली में एक मंदिर के बराबर निर्माण को लेकर चार दिन से चल रहे विवाद ने रविवार सुबह तूल पकड़ लिया। यहां इलाके के लोगों के बुलावे पर शहर विधायक संजीव राजा पहुंच गए। लोगों ने पुलिस पर निर्माण का विरोध करने वालों को ही धमकाने का आरोप लगाया। इस पर विधायक ने पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जताई और निर्माण रुकवाने के साथ-साथ जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलावाया। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
वाकया इस तरह है कि गुलजार नामक व्यक्ति ने जाटव वाली गली में मंदिर के पास की एक जगह खरीदी। आरोप है कि चार दिन से उसने मंदिर की जगह को घेरते हुए निर्माण शुरू करा दिया। जिसका वहां के लोगों ने विरोध किया तो उन्हें धमका दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन गुलजार ने निर्माण नहीं रोका। इसके बाद वहां की महिलाओं ने विरोध करते हुए ऐलान कर दिया कि किसी भी कीमत पर मंदिर की जगह पर कब्जा नहीं करने देंगे। इस विवाद पर शनिवार रात एसीएम प्रथम, सीओ और इंस्पेक्टर बन्नादेवी पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भी विरोध करने वालों को ही धमका दिया।
विज्ञापन
इस पर रविवार सुबह शहर विधायक को बुलाकर हकीकत दिखाई गई। शहर विधायक ने पाया कि मंदिर की जगह पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। मंदिर की दीवार से सटाकर शौचालय बना दिया गया है। उन्होंने तुरंत इंस्पेक्टर बन्नादेवी को बुला लिया। सीओ को हड़काया। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस प्रकार की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही एसीएम से कहा कि पूरी जांच कराई जाए और इस जगह के कागज निकालकर मंदिर की जगह पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विधायक के साथ वहां राजीव भारती, अंशुल गुप्ता, निखिल माहेश्वरी, सुंदर लाल सोनकर, ओपी लाला आदि थे।
विज्ञापन