{"_id":"593aaffa4f1c1b2f1a8b458e","slug":"111497018362-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियाद लेकर थाने मत जाना!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियाद लेकर थाने मत जाना!
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियाद लेकर थाने मत जाना!
ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी (अलीगढ़)।
अपनी फरियाद लेकर थाने मत आना...। पुलिस फरियादी को ही बंद कर देती है! यह शब्द खून से लथपथ बुजुर्ग रूपराम के हैं। बेटे का सहारा लेकर वह थाने में अपने साथ हुई मारपीट की फरियाद करने पहुंचे थे।
पुलिस ने उनकी हालत और बात सुनने की बजाए बेटे कुमरपाल को ही लाकअप में बंद कर दिया। रूपराम के अनुसार वह बोले, यह तो नाइंसाफी है तो पुलिस वालों ने कहा- तू जा, नहीं तो तुझे भी जेल भेज देंगे।
लहूलुहान बुजुर्ग रूपराम की आंखों से बहते आंसू थाने के बाहर जिसने भी देखे वह पुलिस वालों को कोसता रहा। थाना गंगीरी के गांव भोगीपुर निवासी इस बुजुर्ग के अनुसार गुरुवार को उनका भाई रास्ता बंद कर रहा था।
विज्ञापन
विरोध किया तो सिर पर डंडे से प्रहार किए। इससे सिर फट गया। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इस पर बेटे कुमरपाल को लेकर भाई की शिकायत करने थाने पहुंचे। थाने में पुलिस वालों ने उनकी बात नहीं सुनी, उल्टे साथ मौजूद बुजुर्ग के बेटे को ही हवालात की हवा खिला दी।
शुक्रवार को बुजुर्ग ने एसएसपी से मिलकर थाना पुलिस की अभद्रता की शिकायत करते हुए भाई द्वारा बंद किए गए रास्ते को खुलवाने की गुहार लगाई।