फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   110 years old man

110 वर्ष के वृद्ध को सांड़ ने टक्कर मारी

Sat, 19 Oct 2019 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
110 years old man
110 साल के मोहर सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
कासगंज के रहने वाले 110 वर्ष के एक व्यक्ति को सैर के समय सांड़ ने टक्कर मार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद मरीज को अलीगढ़ के वरुण हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां पर चिकित्सक इतनी अधिक उम्र में भी वृद्ध के सभी अंगों को सामान्य रूप से काम करते देख हैरत में हैं। इसका श्रेय वह मरीज की दिनचर्या को दे रहे हैं। अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो सकेंगे।
विज्ञापन

कासगंज के नगला महारी के रहने वाले मनोहर सिंह पुत्र प्रेम प्रसाद की उम्र 110 वर्ष है। परिजनों के मुताबिक वह पूरी तरह सामान्य हैं और सुबह के समय सैर के रूप में चहलकदमी भी करते हैं। उनका उपचार कर रहे वरुण हास्पिटल के डॉ. संजय भार्गव कहते हैं कि मनोहर सिंह को सांड ने टक्कर मारी है। जिससे उन्हें कुछ गुम चोट और कुछ हड्डियों की समस्या हुई है।
विज्ञापन

हम फ्रैक्चर आदि को भी चेक कर रहे हैं। सभी प्रकार की जांचें की जा रही हैं। अस्पताल का स्टाफ उनकी अधिक उम्र को लेकर हैरत में है। आमतौर से इतनी अधिक उम्र के मरीज अस्पताल में नहीं आते हैं। इनकी उम्र के हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो मनोहर सिंह ने दोनों विश्वयुद्ध, भारत का राष्ट्रीय आंदोलन, आजादी के बाद के समय से अब तक का दौर देखा है। यह अपने आप में दिलचस्प बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed