फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10th class student burnt by pouring petrol

AMU: 10वीं के छात्र को पेट्रोल डालकर जलाया, छात्र की हालत गंभीर, जांच कमेटी गठित, आरोपी छात्र निलंबित

Tue, 12 Sep 2023 09:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 09:04 PM IST
सार

एक छात्र ने दूसरे का स्कूल बैग फाड़ दिया था। स्कूल बैग फटने से दूसरा छात्र गुस्से में था। मंगलवार को दोनों स्कूल पहुंचे। फिर दोनों में कहासुनी होने लगी। शिक्षकों ने उन्हें शांत करा दिया। स्कूल की छुट्टी होने पर शाहजमाल निवासी छात्र घर जाने के लिए तैयार था। अचानक दूसरा वहां पहुंच गया।

विज्ञापन
10th class student burnt by pouring petrol
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के राजा महेंद्र प्रताप सिंह सिटी स्कूल परिसर में मंगलवार को 10वीं के छात्र को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। बैग फाड़ने को लेकर दो छात्रों में कहासुनी गई थी। आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद रईस ने आरोपी छात्र के खिलाफ थाना बन्नादेवी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


स्कूल में शाहजमाल के और एडीए कॉलोनी शाहजमाल के दो छात्र कक्षा 10 में पढ़ते हैं। बताते हैं कि सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। एक छात्र ने दूसरे का स्कूल बैग फाड़ दिया था। स्कूल बैग फटने से दूसरा छात्र गुस्से में था। मंगलवार को दोनों स्कूल पहुंचे। फिर दोनों में कहासुनी होने लगी। शिक्षकों ने उन्हें शांत करा दिया। स्कूल की छुट्टी होने पर शाहजमाल निवासी छात्र घर जाने के लिए तैयार था। अचानक दूसरा वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


उसके हाथ में पेट्रोल था। उसने पेट्रोल को दूसरे के कंधे पर टंगे बैग पर डाल दिया। फिर माचिस की तीली से उसमें आग लगा दी। बैग में आग लग गई, जिससे उसकी पीठ झुलसने लगी। चिल्लाने पर शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पानी डालकर आग बुझा दी। झुलसे छात्र को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपी छात्र फरार है। स्कूल के प्रधानाचार्य सैयद तनवीर नबी ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अग्निकांड में आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जांच टीम बना दी गई है।  -प्रो.  अली नवाज जैदी, डिप्टी प्रॉक्टर, एएमयू 

आरोपी छात्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह फरार है। उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। -विशाल चौधरी, सीओ द्वितीय, अलीगढ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed