{"_id":"5c40dec9bdec227389634481","slug":"101547755209-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर मिलेगी पुलिसकर्मियों को छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर मिलेगी पुलिसकर्मियों को छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
पुलिस के नये निजाम ने जनपद में कदम रखते ही वर्षों से चली आ रहीं व्यवस्थाओं में बदलाव करने को कदम बढ़ा दिए हैं। अब पुलिसकर्मियों को छुट्टी के लिए अपने उच्चाधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि कॉरपोरेट कल्चर के अनुसार बस एक क्लिक कर छुट्टी के लिए अपने मोबाइल फोन से ही आवेदन करना होगा। इसके लिए एसएसपी की ओर से लीव एंड्रॉयड एप्लीकेशन तैयार कराई जा रही है। अगले हफ्ते तक यह एंड्रायड एप तैयार हो जाएगा। इसके बाद एसएसपी इसे लॉंच करेंगे।
पुलिसकर्मी इस एप को गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद में अपना एनरॉल नंबर और पासवर्ड डालकर इसे एक्सेस कर सकेंगे। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर होने वाली समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एप लांचिंग के बाद अलीगढ़ पेपकलेस अवकाश लेने वाले कुछ चुनिंदा जिलों की सूची में शामिल हो जाएगा। लांचिंग के दौरान पुलिस के जवानों के इसके संचालन का तरीका भी बताया जाएगा।
समय की बचत के साथ ही भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा
एसएसपी ने बताया कि यूपी की पुलिस अब स्मार्ट होने की ओर है। जिला पुलिस के जवान जिला मुख्यालय से दूर अपनी ड्यूटी पर तैनाती के दौरान अगर छुट्टी चाहते हैं तो उन्हें अब मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे कागज, समय और भागदौड़ से राहत मिलेंगी। पुलिसकर्मी अपने तैनाती स्थल से ही मोबाइल फोन पर एप से छुट्टी को आवेदन कर सकेंगे। आवेदक को उनकी अर्जी पर लिये गये निर्णय की भी जानकारी एप से ही मिल जाएगी। इससे पुलिस में छुट्टी देने के नाम पर सामने आने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
माह में तीन अवकाश देने की भी चर्चा
24 घंटे और माह के 30 दिन जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिस महकमे में चर्चा है कि जल्द ही एसएसपी पुलिसकर्मियों के लिए एक माह में दस-दस दिन के अंतराल पर तीन अवकाश देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकते हैं। इससे पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है। बस वह इस फरमान के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।