फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहर को मिला पहला अंडर ग्राउंड कूड़ेदान

शहर को मिला पहला अंडर ग्राउंड कूड़ेदान

Sun, 04 Nov 2018 02:56 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
शहर को मिला पहला अंडर ग्राउंड कूड़ेदान
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दीपावली से पहले शहर को अंडरग्राउंड कूड़ेदान का तोहफा नगर निगम ने दिया है। मालवीय पुस्तकालय के बाहर यह अंडरग्राउंड कूड़ेदान लगाया जा रहा है। इसी के साथ नगर आयुक्त ने शनिवार को प्रमुख बाजारों आदि का निरीक्षण किया और दो सुपरवाइजर और स्वच्छता निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नगर आयुक्त ने लगातार चौथे दिन रेलवे रोड, सेंटर पाइंट, रामघाट रोड, कनवरी गंज, उदय सिंह जैन रोड, अब्दुल्ला रोड, पान दरीबा रोड, रसलगंज रोड, कठपुला रोड, खैर रोड, मसूदाबाद जीटी रोड, गूलर रोड का निरीक्षण कर अधीनस्थों के पेच कसे। उदय सिंह जैन रोड तथा रेलवे रोड पर गंदगी व कूड़ा पड़े होने तथा नाइट स्वीपिंग सही तरीके से नहीं होने पर दो स्वच्छता निरीक्षक व दो सेनेटरी सुपरवाइजरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जीटी रोड मालवीय पुस्तकालय के पास अंडरग्राउंड कूड़ेदान लगाने का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है तकनीकी कार्य दीपावली से पहले पूरा किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। कनवरी गंज पहुंच नगर आयुक्त ने देखा कि वहां पर गिराऊ, जर्जर भवन है, तो उसके मालिक को जमकर फटकार लगायी। कहा कि तुम्हारी वजह से आम नागरिकों की जानमाल पर बन आयी है। इस गिराऊ मकान को स्वयं तुड़वा लो अन्यथा मैं तुड़वाऊगा और हर्जा खर्चा अलग से वसूला जाएगा। नगर आयुक्त के सख्त रुख के आगे कनवरीगंज फर्श के आसपास के दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानों के आसपास से अतिक्रमण हटाते हुए सफाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

...नगर आयुक्त ने कहा कि दीपावली पर प्रत्येक शहरवासी को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना उनका दायित्व है, जिसके लिए वो और उनकी पूरी टीम पूरी तरह प्रयासरत है निश्चित रूप से पिछले वर्ष से इस साल अधिक प्रभावी व्यवस्थायें दीपावली पर शहरवासियों को देखने में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ही डिवाइडर साफ करने लगे नगर आयुक्त
निरीक्षण के क्रम में कटपुला निकट जीटी रोड डिवाडरों पर जमी गंदगी को देखकर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल का पारा हाई हो गया। उन्होंने मौके पर ही जैटिंग मशीन मांगाकर श्रमदान करते हुए डिवाइडरों की धुलाई की और डिवाइडरों पर लगे पौधों में पानी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed