{"_id":"5b64b5dd4f1c1bac7d8b6374","slug":"101533326813-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन व पोलों का इंतजार कर रहे 189 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन व पोलों का इंतजार कर रहे 189 स्कूल
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ जनपद के 189 स्कूल विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत लाइन तथा पोलों का इंतजार कर रहे हैं। इन स्कूलों में विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है, लेकिन पास में विद्युत लाइन न होने से कनेक्शन नहीं हुआ है।
बता दें कि अलीगढ़ जनपद के 930 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्युत विभाग को धनराशि जारी कर दी गई। अभी तक विद्युत विभाग द्वारा 741 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन कर दिया गया है। जबकि 189 बचे स्कूलों में विद्युत का कनेक्शन नहीं हुआ है।
इसका कारण स्कूलों से बिजली लाइन का दूर होना है। विद्युत विभाग को कनेक्शन की धनराशि दी गई है। जबकि इन स्कूलों तक बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत पोल व लाइन की जरूरत है। अब ऐसे में जब तक विभाग द्वारा बजट जारी नहीं किया जाएगा। तब तक यह स्कूल विद्युत कनेक्शनों की राह देखते रहेंगे।
विज्ञापन
हमने परिषद को लाखों रुपये का बजट बनाकर भेजा है। यह बजट प्राप्त होते ही विद्युत विभाग द्वारा बचे हुए स्कूलों तक बिजली के कनेक्शन पहुंचाने के लिए पोल तथा लाइन की व्यवस्था कराई जाएगी। - बीबी पांडेय, बीएस प्रभारी