फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अवार्ड पाने वाले शिक्षक, नेट, गेट उतीर्ण छात्रों का सम्मान

अवार्ड पाने वाले शिक्षक, नेट, गेट उतीर्ण छात्रों का सम्मान

Mon, 11 Jun 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
अवार्ड पाने वाले शिक्षक, नेट, गेट उतीर्ण छात्रों का सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित वार्षिक दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, सेवानिवृत्त प्रो. हिसाम उद्दीन फारूकी, प्रो. अबसार मुस्तफा खान ने प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त करने वाले विभाग के शिक्षक, जेआरएफ नेट, एआरएस व गेट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 35 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


कुलपति ने प्रो. कुदसिया तहसीन को इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी का फेलो चुने जाने, डॉ. रियाज अहमद को आईसीएमआर का शकुंतला अमीर चंद अवार्ड 2015, डॉ. यासिर हसन सिद्दीकी को शकुंतला अमीर चंद अवार्ड 2013, डॉ. हिफजुर-रहमान सिद्दीकी को इंडियन एकेडमी ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज का फरहा दीबा अवार्ड मिलने पर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


डॉ. रियाज अहमद व डॉ. यासिर हसन सिद्दीकी को एसएन नाहर प्रतिष्ठित शिक्षक ऑफ द ईयर अवार्ड संयुक्त रूप से प्रदान किया। दोनों शिक्षकों को यह अवार्ड आउट स्टेंडिंग रिसर्च, पब्लिकेशन और छात्रों को आधुनिक शोध के लिए प्रेरित करने पर दिया गया। डॉ. अब्दुल लतीफ वानी को डॉ. अलबुर्ज आर रहमानी बेस्ट थीसिस अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने विभागाध्यक्ष प्रो. वसीम अहमद की दो अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों ट्रमाइटस एंड सस्टेनेबिल मैनेजमेंट का भी विमोचन किया। इन पुस्तकों को अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन स्प्रिंसर ने प्रकाशित किया है।


बेस्ट एमएससी डिजरटेशन के लिए जेनेटिक्स सेक्शन की इल्मा शकील, फिशरीज की उजमा वसी अंसारी, नेमाटोलोजी के इशरत बशीर, पैरासिटालोजी की अनम नसीर और एंटामोलोजी के मुजम्मिल सैयद शाह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed