फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्कार्पियों स्कूली बस से टकराई, आठ लोग घायल

स्कार्पियों स्कूली बस से टकराई, आठ लोग घायल

Sat, 19 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियों स्कूली बस से टकराई, आठ लोग घायल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बेटी की शादी करने के बाद परिजनों के साथ स्कार्पियो से गंगा स्नान को जा रहे लोग एक स्कूल की बस से टकरा गए। दुर्घटना में स्कार्पियो में बैठे तीन लोग तथा बस में सवार तीन बच्चे व एक टीचर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इगलास के कोचीगढ़ निवासी निहाल सिंह ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की है। बेटी की शादी के बाद वह गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

स्कार्पियो में उनके अलावा ज्योति, तन्नू, सुधा, रचना, रूबी, मनतेश, जावित्री, शरद आदि बैठे थे। शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब वह आगरा रोड स्थित हाइवे पुल के पास नगला मंदिर के करीब पहुंचे थे कि तभी एक स्कूल की बस से टकरा गए।
विज्ञापन


दुर्घटना में स्कार्पियो सवार निहाल सिंह, ज्योति, सुधा, तन्नू एवं बस में सवार रितिक, गजल, इरम छात्र, अंकुर पाठक नामक टीचर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मडराक थाना प्रभारी सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को गाड़ियों से निकालकर उपचार के लिए निकट के अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed