{"_id":"5af4b0854f1c1b5c098b9274","slug":"101525985413-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस पदाधिकारियों से मिले अमित, योगेश, मंदिर में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस पदाधिकारियों से मिले अमित, योगेश, मंदिर में टेका मत्था
Updated Fri, 11 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गुरुवार को जेल से रिहा होने के बाद अमित गोस्वामी, योगेश वार्ष्णेय ने आरएसएस के पदाधिकारियों से भेंट की। वहीं, मंदिर में मत्था टेका।
जेल से छूटते ही अमित, योगेश सबसे पहले महावीरगंज स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। हनुमानजी की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। हनुमानजी के दर्शन करने के बाद वह आरएसएस के विभाग प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह ललित से मिलने पहुंचे। उन्होंने साथ होने का आश्वासन दिया।
फिर, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह से भी मिले। इनके अलावा अन्य नेताओं से भेंट की। इस दौरान दोनों लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
अमित-योगेश ने प्रशासन को ललकारते हुए कहा कि एएमयू में लगी जिन्ना की फोटो नहीं हटवाई, तो वह अपने स्तर से फोटो उतरवाने की रणनीति बनाएंगे। इस अवसर पर अर्जुन सिंह भोलू, सौरभ चौधरी, बृजेश कंटक, विनय वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।