फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... तूफान के मद्देनजर स्कूल दो दिन के लिए बंद

अलीगढ़... तूफान के मद्देनजर स्कूल दो दिन के लिए बंद

Tue, 08 May 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... तूफान के मद्देनजर स्कूल दो दिन के लिए बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मंगलवार को तेज तूफान (साइक्लान) की भविष्यवाणी को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन मंगलवार व बुधवार के अवकाश घोषित कर दिए हैं। साथ में जिला प्रशासन ने राजस्व व कृषि विभाग की टीमों को जनपद में मौसम की हर गतिविधि से लेकर जान माल के नुकसान पर पैनी नजरें बनाए रखने को कहा गया है। इसी तरह अग्निशमन, विद्युत, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस को आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को तत्परता से सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

मौसम विभाग की मंगलवार को साइक्लान आने की संभावना के मद्देनजर जनपद में अलर्ट जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह के अनुसार राजस्व व कृषि विभाग की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। उन्हें भ्रमणशील रहकर पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग से भी संपर्क कर साइक्लान के संभावित प्रभावित क्षेत्र एवं हवाओं की गति पता करने की कोशिश की जा रही है। आंधी तूफान की आशंका के मद्देनजर देर रात 10 बजे आठवीं तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में दो दिन यानी 8 व 9 मई को अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। शासन से मिले निर्देश पर देर रात यह आदेश जारी किया गया है। ताकि तूफान आने की स्थिति में बच्चे घरों में सुरक्षित रहें। इससे ऊपर की कक्षाओं के संचालन के दौरान सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने विद्यालयों में बचाव व राहत के सभी संसाधनों को पूरी तरह दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी: कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी 11 बजे
अलीगढ़। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह सात बजे से 11 बजे तक कर दिया है। दूसरी ओर सोमवार को चटख धूप के बीच पूरे दिन लोगों को तूफान का इंतजार रहा। तूफान तो नहीं आया, लेकिन भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव शासन एवं शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार छात्र छात्राओं को लू से बचाने के लिए जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कर दिया गया है। यह व्यवस्था 19 मई तक रहेगी। उन्होंने बताया कि इस आदेशों पर तत्काल प्रभाव से पालन हो। यदि किसी भी स्तर से उल्लंघन किया जाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सोमवार को गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसके चलते तापमान में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन इसके बाद गर्मी के अपने भीषणतम रूप में आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed