फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... गेहूं किसानों की आड़ में डीएम से जिन्ना पर चर्चा

अलीगढ़... गेहूं किसानों की आड़ में डीएम से जिन्ना पर चर्चा

Sun, 06 May 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... गेहूं किसानों की आड़ में डीएम से जिन्ना पर चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में चल रहे घटनाक्रम के बीच शनिवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा के सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से उनके आवास पर मिला। इस दौरान एएमयू में चल रहे घटनाक्रम और जिन्ना की तस्वीर को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अंदर की चर्चा को बाहर किसी भी नेता ने मीडिया से साझा नहीं किया। बल्कि यह बताया कि गेहूं किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की है।

उनसे एएमयू माहौल को शांत करने के लिए भी कहा गया है। ज्यादा कहने पर सांसद ने इतना जरूर कहा कि जिन्ना की तस्वीर को हटवाकर रहेंगे। रहा सवाल पूर्व उपराष्ट्रपति के दौरे के दिन माहौल को खुद एएमयू छात्रों ने बिगाड़ा था। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों पर बेवजह आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सांसद सतीश गौतम, विधायक ठा. दलवीर सिंह, अनूप प्रधान, रवेंद्र पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि शामिल रहे। इन लोगों ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। यहां एसएसपी अजय साहनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर की चर्चा के बाद जब प्रतिनिधिमंडल बाहर निकला। यहां मीडिया ने बातचीत करनी चाही तो जवाब मिला कि गेहूं किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने आए थे। ज्यादा जोर देने पर सांसद सतीश गौतम ने बताया कि एएमयू प्रकरण पर डीएम से जल्द हल निकालने को कहा है। रहा सवाल जिन्ना की तस्वीर का तो उसे वह स्वयं हटवाकर रहेंगे।

जब उनसे मीडिया ने कहा कि छात्र संघ के आरोप हैं कि उनके इशारे पर ही हिंदूवादियों ने बवाल काटा और पूर्व उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की, तो इस पर सांसद ने जवाब दिया कि पूर्व उपराष्ट्रपति राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। हम उनका अलीगढ़ और एएमयू में हमेशा स्वागत करते हैं और करते रहेंगे। उनका कार्यक्रम खुद एएमयू छात्रसंघ ने प्रभावित किया है। दूसरी तरफ हिंदू संगठनों पर झूठा आरोप मढ़ा जा रहा है। इस तरह का आरोप मढ़कर एएमयू छात्र संघ के पदाधिकारी अपनी राजनैतिक रोटियां सेकते हुए खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज अलीगढ़ में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय लखनऊ से चलकर सुबह पांच बजे अलीगढ़ आ रहे हैं। वह रेल मार्ग से अलीगढ़ पहुंचेंगे। यहां दिन में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अचानक उनके आने का कारण एएमयू प्रकरण माना जा रहा है। देर रात उनके आगमन का प्रोग्राम जिला प्रशासन को मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed