{"_id":"5adb96d94f1c1b3c0a8b5e4c","slug":"101524340441-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्केनिया बस में करिये लखनऊ की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्केनिया बस में करिये लखनऊ की यात्रा
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
स्केनिया बस में सफर करने वाले महानगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लखनऊ जाने के लिए ट्रेन या फिर अन्य वाहन के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। बुद्ध विहार डिपो से स्केनिया बस का संचालन शुरू हो गया है और निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट की बिक्री की जा रही है। सात घंटे में स्केनिया अलीगढ़ से लखनऊ तक की दूरी तय कर देगी।
परिवहन राज्यमंत्री ने आगरा से लखनऊ के लिए चलने वाली स्केनिया बस का विस्तार करते हुए उसे अलीगढ़ से शुरू किया है। पिछले कई दिनों से इसका ट्रायल चल रहा था। गुरुवार को आलमबाग डिपो ने अपनी स्केनिया बस का टाइम टेबिल भी बुद्ध विहार एआरएम को भेज दिया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुद्ध विहार डिपो से रात 10 बजे आगरा होते हुए लखनऊ के लिए स्केनिया बस जाएगी। जो कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे होते हुए सुबह पांच बजे लखनऊ पहुंचेगी। स्केनिया का किराया 1079 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। इसी तरह लखनऊ से रात 11 बजे से चलकर सुबह छह बजे अलीगढ़ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ये सुविधाएं होती हैं स्केनिया बस में
-स्केनिया एसी बस में शताब्दी ट्रेन की तरह सीट होती हैं।
-दूसरी बसों के मुकाबले इसमें सफर के दौरान हिचकौले नहीं लगते।
-गड्डों के अनुसार बस के शॉकर आटोमेटिक दबते हैं।
- आटोमेटिक डोर के साथ अलार्म सिस्टम होता है।
- बस स्टैंड से पहले यात्रियों को जगाने का काम अलार्म करता है।
- गेट से लेकर अन्य सुविधाएं रिमोट से चलती हैं, जो कि चालक के पास रहता है।
- आरामदायक सीट के साथ एलईडी टीवी, मोबाइल चार्जर, कारपेट व ठंडे पानी की सुविधा।
- सामान रखने के लिए बस में नीचे काफी स्थान बनाया गया है।