{"_id":"5ab80e514f1c1b8c778b7c4f","slug":"101522011729-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर का अलीगढ़ गोल्ड कप 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर का अलीगढ़ गोल्ड कप 28 से
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय स्तर का अलीगढ़ गोल्ड कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इसमें अलीगढ़ सहित दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम व चाहर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट श्रीबांके बिहारी जी महाराज शिक्षा सोसाइटी के बैनर तले हो रहा है।
रविवार को अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब की चेयरपर्सन अनुपमा शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल पांच अप्रैल को खेला जाएगा। विजेता टीम को डेढ़ लाख व उप विजेता टीम को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
सोसाइटी के सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि हर टीम को आपस में तीन-तीन मैच खेलने होंगे। इसके बाद नाकआउट शुरू होगा। आयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
तपन सरकार ने बताया कि इमर्जिंग प्लेयर्स, उत्तराखंड पैंथर्स, पावना, करनाल, रामराज एकेडमी, जादौन, झांसी, दिल्ली वारियर्स, राइजिंग स्टार्स, लखीमपुर स्टार, अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब, एमकेसीसी, सैग इंडिया, रॉयल थंडर, चाहर व यार्क टीम खेलेगी। इसके बाद कप का अनावरण भी हुआ।