{"_id":"5a9d9f8d4f1c1bbd218b66d0","slug":"101520279437-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे स्\nथान पर बनेगा रोविंग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे स् थान पर बनेगा रोविंग रूम
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के 65वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूम में शामिल हो रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए बन रहे रोविंग रूम का स्थान परिवर्तित किया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों के निर्देश के बाद रोविंग रूम का स्थान बदला जा रहा है।
7 मार्च को दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगे। सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। जिला के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एथलेटिक्स ग्राउंड का दौरा कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।
कार्यक्रम में किसी को मोबाइल या कैमरा आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। मंच तक हॉल लाइन बनाने के भी निर्देश दिये गए हैं। दीक्षांत समारोह का पंडाल फायर प्रूफ होगा। आपात स्थिति के लिए अलग से 20 द्वार बनाए जा रहे हैं। पहले चार प्रवेश द्वार बनने थे, जिन्हें बढ़ाकर 8 कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंडाल की लंबाई में भी वृद्धि की गई है। सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने पहले से तैयार रोविंग रूम का स्थान बदलने का निर्देश दिया। उसके बाद रोविंग रूम दूसरे स्थान पर बनाया जा रहा है।
सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश पर कुछ अन्य फेरबदल भी किये जा रहे हैं। एएमयू पीआरओ ऑफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के सुझाव के बाद कुछ परिवर्तन किये जा रहे हैं। दीक्षांत समारोह का फाइनल रिहर्सल मंगलवार शाम को होने की उम्मीद है।
सोमवार को भी कुलपति की मौजूदगी में रिहर्सल हुआ। बारिश से हुए नुकसान को ठीक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रविवार के आंधी-बारिश से तैयारियों को धक्का लगा था।
दीक्षांत समारोह में कुल 5381 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिसमें 2891 स्नातक, 2094 स्नातकोत्तर, 25 एमफिल तथा 371 पीएचडी छात्र व छात्राएं शामिल हैं।