{"_id":"5a9b021e4f1c1bc83b8b9dc1","slug":"101520108062-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के शामिल होने की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के शामिल होने की अटकलें
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के 65वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। चूंकि वह यूनिवर्सिटी के रेक्टर (कुलाधिसचिव) हैं, जबकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजिटर (कुलाध्यक्ष) हैं, जो इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।
सात मार्च को वीवीआईपी विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एएमयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
संयोग से राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की नातिन पूर्णिमा सिंह के विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रपति के साथ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर यूनिवर्सिटी के रेक्टर के रूप में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि, एएमयू इंतजामिया ने राज्यपाल के आने की जानकारी से इंकार किया है। एएमयू के एमआईसी (पीआरओ) प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि हैं। जहां तक राज्यपाल के आने की बात है तो उनके पास कोई औपचारिक सूचना नहीं आई है।