{"_id":"5a98498a4f1c1b4d588bb1e9","slug":"101519929738-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेटर बांटने में ढिलाई बरतने वाले हेडमास्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेटर बांटने में ढिलाई बरतने वाले हेडमास्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
जिले में अभी कुछ परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में जहां शत-प्रतिशत स्वेटर नहीं बांटे गए हैं, उनके बारे में बीएसए ने सभी बीईओ से रिपोर्ट मांगी है। वहां के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ वेतन रोकने व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
शासन की घोषणा के हिसाब से इस जिले में 6 जनवरी से परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्वेटर वितरण कराना शुरू कर दिया गया। शासन के निर्देश के अनुसार यह काम 10 फरवरी तक पूरा किया जाना था, लेकिन अभी काफी विद्यालयों में सभी बच्चोें को स्वेटर वितरित नहीं हुए हैं।
ऐसे में अपर मुख्य सचिव ने बीएसए कोे यह आदेश दिए कि जहां स्वेटर वितरित का काम शत-प्रतिशत न हुआ हो, वहां के खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के आदेश दिया है कि वह अपने-अपने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के यह प्रमाणपत्र लें और इससे उन्हें अवगत कराएं। जिन विद्यालयों में स्वेटर वितरण का काम पूरा नहीं हुआ है। वहां के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।