फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   होली मिलन समारोह में पहले बुझा घर का चिराग

होली मिलन समारोह में पहले बुझा घर का चिराग

Thu, 01 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में पहले बुझा घर का चिराग
होली मिलन समारोह से पहले बुझा घर का चिराग
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना गांधी पार्क अंतर्गत दुबे के पड़ाव पर बुधवार को होने वाले एक होली मिलन समारोह के आयोजित होने से पहले ही उसकी तैयारियों में जुटा एक घरा का चिराग बिजली का करंट लगने से बुझ गया। उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने आयोजकों पर समय से उपचार नहीं करवाने का आरोप लगाया है, जबकि आयोजक घटना के बाद अज्ञातवास में हैं। परिजन और आयोजकों के बीच में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन


सनी (20) पुत्र जगदीश निवासी सराय दुबे बिजली फिटिंग आदि का काम करता था। बुधवार को वह चटर्जी कंपाउंड में दि गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के होली मिलन समारोह की तैयारियों के सिलसिले में बिजली की सजावट का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह 11 हजार की लाइन के करंट की चपेट में आ गया। उसकी करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। वह अविवाहित था और उसके परिवार में एक छोटा भाई और छोटी बहन थी।

वह घर में एक मात्र आजीविका का अर्जन करने वाला था। जब परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। उन्होंने आयोजकों पर इलाज में शीघ्रता न करने को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर एसीएम प्रथम भी पहुंच गए।


प्रशासन के अनुसार परिजन 4.50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, जबकि आयोजक 2.50 लाख रुपये मुआवजा देने की बात पर सहमत हैं। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। मामले का सर्वमान्य हल जुटाने की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed