फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... अब संसद घेरेंगे अधिवक्ता, आज से काम पर लौटेंगे

अलीगढ़... अब संसद घेरेंगे अधिवक्ता, आज से काम पर लौटेंगे

Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... अब संसद घेरेंगे अधिवक्ता, आज से काम पर लौटेंगे
अब संसद घेरेंगे अधिवक्ता, आज से काम पर लौटेंगे
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर मुहिम मुखर होने लगी है। बेंच को लेकर सोमवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में मीडिया के सामने अलीगढ़ सहित कई जिलों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगे की रूपरेखा तय की। इस दौरान कई दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर मंगलवार से अधिवक्ताओं के काम पर लौटने का भी ऐलान किया गया। वहीं, प्रेस क्लब में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम के न आने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है।

बेंच की स्थापना को लेकर चल रही हड़ताल सोमवार को स्थगित हो गई। मंगलवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। बेंच को लेकर दिल्ली में पश्चिमी यूपी के कई जिलों के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिवों ने दिल्ली के प्रेस क्लब में शिरकत की। साथ ही उनके क्षेत्र के सांसद ने भी अपनी आमद दर्ज कराई। मगर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने शिरकत नहीं की, जिस पर पदाधिकारियों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन


अलीगढ़ से बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह व महासचिव राम अवतार सिंह भी शामिल हुए। मीडिया के सामने बेंच को लेकर सांसदों से समर्थन मांगा। इसके बाद पदाधिकारियों ने कहा कि वह पांच से 15 मार्च के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बात नहीं बनी तो 5 अप्रैल को लोकसभा का घेराव करेंगे। महासचिव राम अवतार सिंह ने बताया कि सांसद सतीश गौतम के न आने पर सात मार्च को अलीगढ़ आ रहे उनकी पार्टी के वीवीआईपी का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इस संबंध में बार का कोई प्रतिनिधि मुझसे आकर नहीं मिला था न ही कोई सूचना दी थी। अगर सूचना होती तो जरूर दिल्ली पहुंचता। रहा सवाल अधिवक्ताओं के साथ का तो मैं उनका चौकीदार हूं और उनके हर आंदोलन में उनके साथ खड़ा हूं। मैं अपने स्तर से हर प्रयास करूंगा कि हाईकोर्ट की बेंच अलीगढ़ में स्थापित हो। वह जो आदेश करेंगे, उस पर काम किया जाएगा। -सतीश गौतम सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed