{"_id":"5a4164004f1c1bc5758bb40d","slug":"101514234880-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... सीने में इंफेक्\nशन के कारण नीरज जी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... सीने में इंफेक् शन के कारण नीरज जी अस्पताल में भर्ती
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीने में इंफेक्शन के कारण नीरज जी अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
पदम्भूषण कवि गोपालदास नीरज को 25 दिसंबर की शाम को सीने में इंफेक्शन होने पर वरुण ट्रॉमा सेंटर क्वार्सी में भर्ती कराया गया। शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे वह अपने जनकपुरी आवास से अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि सर्दी के मौसम में सीने में बलगम जमने से उनको सांस लेने में असुविधा हो रही थी। जिसका इलाज शुरू करा दिया गया है।
उनको नवनिर्मित वरुण मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल के दूसरी मंजिल के डीलक्स रूम नंबर 202 में भर्ती कराया गया है। डॉ. संजय भार्गव ने कहा है कि उनको धीरे-धीरे आराम मिल रहा है। क्रत्रिम सांस का इंतजाम किया गया है। आक्सीजन भी लगाई गई है। सर्दी के मौसम में ऐसा हो जाता है।
नीरज जी के साथ रहने वालों ने बताया कि उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। चार जनवरी को नीरज जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस वर्ष वह 94 वर्ष पूरे कर लेंगे। उनके बीमार होने की सूचना मिलने के बाद कई प्रतिष्ठित लोग अस्पताल पहुंचे और हाल जाना। दोपहर बाद एसएसपी राजेश पांडेय ने अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय भार्गव को फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछा।