{"_id":"5a15ddd94f1c1b6e468b5ca3","slug":"101511382489-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार का पहिया
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार का पहिया
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
निकाय चुनाव 2017 में मेयर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों का प्रचार अभियान अंतिम चरणों में जोर पकड़ रहा है। अपने अभियान को गति देने के लिए प्रत्याशी युद्ध स्तर पर प्रयास में जुटे हैं। प्रचार का यह शोर 24 नवंबर को शाम पांच बजे थम जाएगा। 26 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसमें 6,12,237 वोटर मेयर एवं पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए समूचे महानगर क्षेत्र को दस जोन एवं 29 सेक्टरों में बांटा गया है। महानगर में कुल 136 मतदान केंद्र हैं, तो 552 बूथों और तीन आक्जीलरी बूथों पर वोट पड़ेंगे। समूची प्रक्रिया 15 रिटर्निंग अफसर एवं 30 असिस्टेंट रिटर्निंग अफसरों की देखरेख में संपन्न होगी।
नगर निगम क्षेत्र
कुल वार्ड - 70
कुल मतदाता - 612237
पुरुष - 324303
महिला - 287934
कुल मतदान केंद्र - 136
कुल बूथ - 552
सहायक बूथ - 3
कुल आरओ - 15
कुल एआरओ - 30