{"_id":"59ef9bfd4f1c1bce538b90cb","slug":"101508875261-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में लापता महिला की नृशंस हत्या, तेजाब भी डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में लापता महिला की नृशंस हत्या, तेजाब भी डाला
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
लापता महिला की नृशंस हत्या, तेजाब भी डाला
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मडराक इलाके से लापता महिला की कस्बे के निकट एक खाली प्लॉट में नृशंसतापूर्वक हत्या करने के बाद लाश फेंक दी गई। पहचान छिपाने के इरादे से उस पर तेजाब भी डाला गया। मंगलवार तड़के पुलिस ने उसकी पहचान कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मडराक निवासी भगवान देवी (35) का पति हुकम सिंह शहर में रिक्शा चलाता है। भगवान देवी एक फॉर्म हाउस में काम करती थी। करीब 12 दिन पहले वह घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई।
पति हुकम सिंह ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी थी। मंगलवार सुबह कस्बे से सटे एक खाली प्लॉट में महिला का शव पड़ा देखा। उसका एक हाथ व एक पैर गायब था।
विज्ञापन
आशंका है कि हत्या के बाद शव को तेजाब से जलाया गया है। पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर को हत्या में बदल दिया है। एसओ मडराक संजीव दुबे का कहना है कि जांच की जा रही है।