{"_id":"59eba9514f1c1b71548b8584","slug":"101508616529-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में लिंग परीक्षण के आरोपी के बचाव में आए विधायक की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में लिंग परीक्षण के आरोपी के बचाव में आए विधायक की शिकायत
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंग परीक्षण के आरोपी के बचाव में आए विधायकों की शिकायत
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
सरकारी कार्यों में भाजपा के विधायकों की दखलंदाजी को लेकर आरटीआई संस्था ट्रैप के इंजीनियर विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और कहा है कि विधायकों का अफसर ख़ड़े होकर सम्मान करें, यह अच्छी बात है, लेकिन माननीयों का भी दायित्व बनता है कि वह सरकारी कार्यों में टांग न फंसाएं।
राजस्थान सरकार की टीम ने सटीक सूचना पर नियमित लिंग परीक्षण करने वाले एक निजी नर्सिंग होम जीवन हॉस्पिटल पर छापा मारा, लेकिन भाजपा के दो विधायक आरोपी के बचाव में खुलेआम उतर आए। इस तरह वह दूसरे राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार के निर्देश पर बनी कार्रवाई करने वाली टीम के विरोध में उतर आए। पत्र में इस बात का गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग की गई है।
पत्र में कहा है कि अलीगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में नियमित लिंग परीक्षण होने की सटीक सूचना पर राजस्थान की पुलिस टीम ने जिलाधिकारी की अनुमति से छापेमारी कर दलालों सहित रंगे हाथों पकड़ा। इस प्रकरण में हमारे विधायकों ने दल बल सहित थाने पहुंच कर अनावश्यक दबाव बनाते हुए आरोपी डॉक्टर को छुड़वा लिया।
विज्ञापन
ऐसा करने पर माननीयों का और भी कुछ स्वार्थ रहा हो सकता है। ऐसे अनैतिक आचरण से न केवल सरकार की छवि खराब हुई है, बल्कि भाजपा से भी आम लोगों का मोह भंग हो रहा है।
भाजपा सरकार के उच्च प्रबंधन और आप जैसी छवि के मुख्य मंत्री अगर ऐसे मामलों में अपनी आंखें बंद किये रहेंगे तो आम कानून पसंद नागरिकों में एक बहुत गलत संदेश जा रहा है। इस ओर सरकार और पार्टी को उचित कार्यवाही की आवश्यकता है।