{"_id":"593da6594f1c1b003c8b4591","slug":"101497212505-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसें होंगी वाईफाई से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसें होंगी वाईफाई से लैस
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भले ही अपने स्टेशनों पर मुफ्त इंटरनेट की सेवा दे रहा हो, लेकिन परिवहन निगम इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के वाईफाई से मुफ्त इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने वाला है। अगले माह से बसों में वाईफाई लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
यात्रा करते समय बस में वाईफाई की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही बस अड्डों पर भी मुफ्त वाईफाई मिलेगा। महानगर का मसूदाबाद बस स्टैंड तो वाईफाई से लैस भी हो गया है। बस स्टैंड पर वाईफाई लगाने का काम खत्म होने के बाद अगस्त से बसों में भी काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने मुंबई की एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ज्यादा फायदा
रोडवेज बसें ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धारित स्थानों पर कुछ देर के लिए खड़ी होती हैं। इस तरह उस क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण भी मुफ्त वाईफाई सेवा का लाभ उठा पाएंगे। बसों में लगी वाईफाई की पूरी फ्रीक्वेंसी पूरी खोली जाएगी, ताकि दूर तक के ग्रामीणों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
- परिवहन निगम का प्रयास है कि यात्रियों को मिलने वाली इंटरनेट सुविधा का कनेक्शन टूटने न पाए। इसके तहत स्टैंड और बसों को वाईफाई से लैस किया जा रहा है। - अतुल त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
डिपो बस
अलीगढ़ 128
बुद्ध विहार 132
एटा 172
हाथरस 90
कासगंज 86
नरौरा 51
अतरौली 49