फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   101 blood warriors made great donation in Aligarh

विश्व रक्तदाता दिवस: अलीगढ़ में 101 रक्तवीरों ने किया महादान, जिससे बचेगी 404 की जान

Fri, 14 Jun 2024 11:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:56 PM IST
सार

शिविर में रक्तवीरों में सुबह से ही गजब का उत्साह देखने को मिला। महिला-पुरुष और युवा सभी रक्तदान करने में आगे थे। दिन भर में 101 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस तरह दान किए गए 101 यूनिट रक्त से 404 जरूरतमंदों की जान बच सकेगी।

विज्ञापन
101 blood warriors made great donation in Aligarh
रक्तदान शिविर में विधायक मुक्ता राजा, डीएम विशाख जी, एडीए वीसी अपूर्वा दुबे - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर हर वर्ष की तरह इस बार भी 14 जून को रक्तदान शिविर का महाआयोजन किया गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर में रक्तवीरों में सुबह से ही गजब का उत्साह देखने को मिला। महिला-पुरुष और युवा सभी रक्तदान करने में आगे थे। दिन भर में 101 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस तरह दान किए गए 101 यूनिट रक्त से 404 जरूरतमंदों की जान बच सकेगी।

विज्ञापन

उद्घाटन
इस शिविर का उद्घाटन डीएम विशाख जी, उनकी धर्मपत्नी एडीए वीसी अपूर्वा दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मुक्ता संजीव राजा, सीएमओ डा.नीरज त्यागी, सीएमएस डा.जगवीर सिंह, डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ आदि ने रक्तवीरों को डीएम-एडीए वीसी के साथ प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न से देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अतिथियों का अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे रक्तदान का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बीच में हुए उद्घाटन कार्यक्रम के बाद तीन बजे तक रक्तदान का क्रम जारी रहा। शिविर में शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों से भी लोग रक्तदान करने आए। दिन भर में 101 लोगों ने रक्तदान किया। एक यूनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचता है। इसी ध्येय से रक्तवीरों ने युवाओं से जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान भी किया। इस दौरान डीएम-एडीए वीसी आदि अधिकारियों ने भी रक्तदानियों के पास पहुंचकर उनसे संवाद किया। 

ये किए गए सम्मानित

सर्वाधिक रक्तदान करने वाले गभाना के अजय सिंह, यदुवंश सहाय आदि को रक्तदानी के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा हेल्पिंग यू सोसाइटी, डेरा सच्चा सौदा अलीगढ़, हैंडस फॉर हेल्प अलीगढ़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सत्यमन मानव सेवा संस्था, करणी सेना, सावन कृपाल रुहानी मिशन, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर एक पुनीत कार्य है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को यह पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके काम आ रहा है। इसलिए रक्तदान महादान है। शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे प्रेरणा मिलती है।-विशाख जी, डीएम
अमर उजाला की तरफ से यह आयोजन सराहनीय है। लोगों के जीवन को लेकर अमर उजाला फिक्रमंद है। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। हरेक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है।-डा.नीरज त्यागी, सीएमओ।
रक्तदान के लिए शपथ
ये रहे मौजूद
भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, ठा.शैलेंद्र सिंह टिल्लू, आमिर आबिद, नरेंद्र पचौरी, ठा.शैलेंद्र पाल सिंह, ब्लाक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, रविकांत दीक्षित,  ब्लड बैंक से शुभम चौधरी, डा.नूरा, श्याम शर्मा, डा.अवध, रतन गुप्ता,  सुधांशु पचौरी आदि थे।

स्वतंत्रता सेनानी वार्ड में किया पौधरोपण
अमर उजाला के कार्यक्रम के दौरान डीएम-एडीए वीसी व विधायक ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता सेनानी वार्ड में पौधरोपण किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अमर पाल सिंह, सुरेश शर्मा, राकेश गर्ग आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed