{"_id":"2a1856eae86ec18cb57c1e879857718a","slug":"10-thousand-liters-of-milk-shed-people-rushed-with-buckets-and-box-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार लीटर दूध बहा, बाल्टी और डिब्बा लेकर दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार लीटर दूध बहा, बाल्टी और डिब्बा लेकर दौड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामघाट रोड के क्वार्सी चौराहे पर सुबह एक डेयरी कंपनी के टैंकर से दूध फैलने से अफरा-तफरी मच गई। टैंकर से दूध की धार फूटते एवं जमीन पर फैलते देख लोग बाल्टी, डब्बा समेत जो बर्तन हाथ लगा उसे लेकर दूध भरने पहुंच गए।
कंपनी का करीब दस हजार लीटर दूध सड़क पर फैल गया या लोग उसे बर्तनों में भर कर अपने घर ले गए।
रविवार को मदर डेयरी की सहयोगी कंपनी सहज मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लि. का टैंकर दूध से भरे टैंकर लेकर एटा से गजरौला जा रहा था।
क्वार्सी चौराहे पर सुबह करीब पांच बजे के आसपास टैंकर के अंदर का जोड़ खुल गया और दूध का धार फूट पड़ा। काफी मात्रा में सड़क पर फैलते दूध को देखकर आसपास के बुजुर्ग, महिला से लेकरबच्चे तक हाथ में बाल्टी, डिब्बा एवं अन्य बर्तन लेकर टैंकर के पास दूध भरने पहुंच गए।
कुछ समय के लिए वहां अफरा- तफरी मच गई। कुछ लोग तो एक बर्तन भरकर दूसरा बर्तन लाने घर की ओर भागे। टैंकर ड्राइवर सचिन की सूचना पर कंपनी के गुणवत्ता अधिकारी धीरज तोमर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टैंकर में करीब 15100 लीटर दूध था। 10 हजार लीटर से अधिक दूध या तो जमीन पर फैल गया या लोग बाल्टी एवं अन्य बर्तनों में भरकर ले गए।