{"_id":"6170729bea45611d4d62e8b2","slug":"10-new-dengue-patients-in-aligarh-city-office-news-ali2762473191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः डेंगू के 10 नए मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः डेंगू के 10 नए मरीज आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के दस नए मरीज सामने आए हैं। जनपद में अब तक डेंगू की चपेट में आए लोगों की संख्या 590 पहुंच गई है। पिछले साल 541 लोग ही डेंगू से पीड़ित हुए थे।
मलखान सिंह जिला अस्पताल की लैब में 186 लोगों की एलाइजा टेस्ट में 10 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। खैर क्षेत्र में चार लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे चार लोग डेंगू पीड़ित हैं। एक मरीज दीनदयाल अस्पताल एवं एक अतरौली क्षेत्र का है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में बुखार से पीड़ित 141 मरीज पहुंचे। इस समय अस्पताल में भर्ती 241 मरीजों में 169 बुखार से पीड़ित हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी 150 से अधिक मरीज बुखार पीड़ित भर्ती हैं। बुखार प्रभावित गांव सीहोर, दतावली, लक्ष्मणगढ़ी, राईट आदि में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर मरीजों को देख रही है। शहरी क्षेत्र में भी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 736 लोगों को दवाएं दी गई। बुखार के 240 मरीज चिन्हित किए गए। 196 लोगों की मलेरिया जांच की गई। घरों में भ्रमण के दौरान 21 पात्रों में डेंगू का लावा पाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 86 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गई।
झोलाछाप से उपचार कराने से बचें : सीएमओ
डेंगू एवं बुखार के मौसम में झोलाछाप भी सिरदर्द बन गए हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीज झोलाछाप से उपचार कराने से बचें। उन्होंने बताया कि झोलाछाप के गलत उपचार से मरीजों की जान पर बन आती है। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर पैरासिटामॉल टेबलेट लें। किसी तरह की दर्द निवारक दवा नहीं लें। सरकारी अस्पताल या किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लेना ज्यादा अच्छा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।