फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 arrested including the kingpin of inter-state solver gang had sat in UPPCL exam with huge amount

अलीगढ़: अंतर्राज्यीय सॉल्वर गैंग के सरगना सहित 10 गिरफ्तार, मोटी रकम लेकर बैठाया था यूपीपीसीएल की परीक्षा में 

Sun, 21 Mar 2021 09:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 21 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
10 arrested including the kingpin of inter-state solver gang had sat in UPPCL exam with huge amount
solver gang - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के लोधा पुलिस ने आइटीएम कालेज में चल रही यूपीपीसीएल की परीक्षा में अंतर्राज्यीय सॉल्वर गैंग के सरगना सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गैंग सरकारी नौकरियों से जुड़ी परीक्षाओं के लिए मोटी रकम लेकर परीक्षार्थियों के स्थान पर सॉल्वरों को बैठाकर परीक्षा दिलाने का गोरखधंधा करता है और कई राज्यों में इस गैंग का नेटवर्क फैला हुआ है।  
विज्ञापन


पकड़े गए गैंग के पास से भारी मात्रा में नकली प्रवेश पत्र आदि सामान बरामद हुआ है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि खैर रोड स्थित आइटीएम कालेज में टीसीएस की निगरानी में 15 मार्च से यूपीपीसीएल की परीक्षा चल रही है। इसी परीक्षा में पुलिस को सॉल्वर गैंग के शामिल होने का इनपुट मिला।
विज्ञापन


इस इनपुट की जब जांच की गई तो पाया गया कि परीक्षा में इगलास के नगला सीतराम निवासी रविंद्र कुमार व हाथरस जंक्शन के रामपुर निवासी सुशील के स्थान पर साल्वर गैंग के सदस्य हाथरस चंदपा के गांव महमूदपुर का आस्कर भारद्वाज व फीरोजाबाद के थाना दक्षिण के नगला मोती का राहुल परीक्षा दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जब इनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने खुद को अंतर्राज्यीय सॉल्वर गैंग सरगना रघु उर्फ रघुवीर व सुंदर गैंग का सदस्य बताया। इस पर पुलिस के कान खड़े हुए। उन्होंने बताया कि रघुवीर व सुंदर अभ्यर्थियों को खोजकर लाते हैं। हम लोग उनके स्थान पर परीक्षा देने आते हैं। राहुल ने स्वीकारा कि 19 मार्च को उसने इसी कालेज में यूपीसीसीएल की पहली पाली में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर निवासी नरेंद्र के स्थान पर भी परीक्षा दी है।

सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों को कराता है परीक्षा पास
यह गैंग नेवी, रेलवे, एनटीपीसी, वन विभाग सहित तमाम सरकारी विभागों में नौकरियों संबंधी परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराता है। इसके बदले वे मोटी रकम लेते हैं। इनसे मिली जानकारी के आधार पर काम करते हुए एसओ लोधा अभय शर्मा व उनकी टीम ने गैंग लीडर रघु व सुंदर के साथ-साथ गैंग के छह अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया सरगना रघु पूर्व में हिमाचल से इसी धंधे में जेल गया था। 

इन सभी के पास से 50 हजार नकद, दो कार, 11 मोबाइल फोन, 150 प्रवेश पत्र व पहचान पत्र आदि बरामद हुआ है। सभी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। उनके गैंग के अन्य संपर्कों को खंगाला जा रहा है। इस खुलासे के समय सीओ गभाना करमवीर सिंह भी मौजूद रहे।  


ये हुए गिरफ्तार
-आस्कर भारद्वाज महमूदपुर चंदपा हाथरस। (सॉल्वर)
-राहुल कुमार नगला मोती दक्षिण फिरोजाबाद।(सॉल्वर)
-रघु उर्फ रघुवीर निवासी लाड़मऊ हाथरस जंक्शन हाथरस। (मुख्य सरगना)
-रविन्द्र कुमार नगला सीताराम इगलास अलीगढ़। (अभ्यर्थी)
-लोकेश कुमार नगला सीताराम इगलास अलीगढ़।(गैंग सदस्य)
-गिरीश कुमार लोधई थाना सहपऊ हाथरस।(गैंग सदस्य)
-रजनीकांत सराय अमरसिंह हाथरस जंक्शन हाथरस।(गैंग सदस्य)
-कैलाश कुमार नगला सीताराम इगलास अलीगढ़ ।(गैंग सदस्य)
-सुन्दर सिंह श्यामगढ़ी गोंडा अलीगढ़।(सहयोगी सरगना)
-राहुल पांडे तिलोठी सासनी हाथरस ।(सहयोगी सरगना)

ये रही गिरफ्तारी टीम
एसओ लोधा अभय शर्मा के अलावा एसआई धीरज सिंह, चमन सिंह, राजू राणा, अमित कुमार, लाल बहादुर, दीवान सुभाष चन्द्र, सिपाही मुकुल सिरोही, अंकित सिरोही, सुमित कुमार, विक्रांत सैनी, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, नवीन भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed