फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 arrested in Katti for stealing cattle

Aligarh: पशु चोरी कर हो रही थी कट्टी, मीट फैक्टरी प्रबंधक-कर्मचारियों के अलावा दो पशु चोर समेत 10 गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 06:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 06:38 PM IST
सार

बड़े पैमाने पर पशु चोरी की घटनाओं के खुलासे के बाद पुलिस ने फैक्टरी में किसी भी बाहरी तत्व के आने-जाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पुलिस पिछले रिकॉर्ड तैयार करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
10 arrested in Katti for stealing cattle
पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ जिले में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला एक गिरोह रोरावर क्षेत्र की मीट फैक्टरी फेयर एक्सपोर्ट पीवीसी कंपनी लिमिटेड में पशुओं की कट्टी करा रहा था। इसका खुलासा खैर पुलिस ने किया है। पुलिस ने पिछले दिनों हुई पशु चोरी की घटनाओं में मीट फैक्टरी के प्रबंधक, सात कर्मचारियों के अलावा दो पशु चोरों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जांच में उजागर हुआ है कि इस गिरोह ने पिछले कुछ दिनों में चोरी के 23 पशुओं का फैक्टरी में कटान कराया है। यह सब कब से चल रहा था, पुलिस इसकी जांच करने में जुटी हुई है। सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों खैर, टप्पल, गोंडा, इगलास क्षेत्र में पशु चोरी की ताबड़तोड़ घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इसकी मॉनिटरिंग खुद एसपी देहात अमित जैन कर रहे थे। घटनाओं की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी तो कई घटनाओं में नवीन द गड्डी लिखा एक मैक्स लोडर वाहन हर घटना में कैद पाया गया। साथ में यह भी पाया गया यह वाहन चोरी करने के बाद सीधे पशुओं को लेकर रोरावर थाना क्षेत्र में अमरपुर कोंडरा स्थित फेयर एक्सपोर्ट पीवीसी कंपनी लिमिटेड में पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के बाद पशुओं को लेकर मीट फैक्टरी में जाना और पशु उतारकर बाहर आना भी रजिस्टर में दर्ज पाया गया है। फैक्टरी से इस गाड़ी का नंबर भी पुलिस ने लिया, जिसके आधार पर जांच करते हुए कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में फैक्टरी के प्रबंधक समेत आठ कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है। इन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जब चोरी करने वाले गिरोह और उनकी खुद की भूमिका की जांच की तो सुराग खुलते चले गए। 31 जनवरी से लेकर 12 फरवरी के मध्य 23 पशुओं को लाकर उनका कटान किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वह पशु चोरी करके लाते थे। हम उन पशुओं को फैक्टरी के अंदर लेकर उनका कटान कर देते थे। इसमें पशु चोरों और हमें जो भी कमाई होती थी उसमें हम सबकी बराबर हिस्सेदारी होती थी।

सीओ के अनुसार जब चोरी करने वालों का पीछा किया गया तो यह गिरोह बुधवार की रात में आगरा से भैंस चोरी कर लाया था। इसे बृहस्पतिवार को फैक्टरी में ले जाते समय दबोच लिया गया। इनसे आगरा से चोरी की गई भैंस और नवीन द गड्डी लिखा मैक्स लोडर वाहन भी पकड़ा गया है। इसके अलावा करीब 35,000 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

खैर पुलिस ने पशु चोरी की घटनाओं में जो खुलासा किया है, उसमें फेयर मीट इंडस्ट्रीज के प्रबंधन और कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है। इस मामले में आगे फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।- नीरज कुमार जादौन, एसएसपी अलीगढ़


फैक्टरी में आवाजाही बंद
बड़े पैमाने पर पशु चोरी की घटनाओं के खुलासे के बाद पुलिस ने फैक्टरी में किसी भी बाहरी तत्व के आने-जाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पुलिस पिछले रिकॉर्ड तैयार करने में जुटी हुई है। अधिकारियों के संकेत हैं कि सभी विभागों को मिलाकर एक-दो दिन में फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों में ये हैं शामिल

  1. आदिल निवासी फिरोजपुर सलोनी, मारहरा एटा, हाल निवासी कासगंज
  2. बबलू निवासी इसरौली, कासगंज
  3. रवि कुमार फैक्टरी प्रबंधक मूल निवासी तमिलनाडु
  4. शारिक, परचेज अकाउंट प्रभारी निवासी खुल्दाबाद, प्रयागराज
  5. तबरेज निवासी मैरिस रोड थाना सिविल लाइन
  6. यासीन, सुरक्षा कर्मी निवासी हरनी पुंछ जम्मू-कश्मीर
  7. मोहम्मद अलीम, सुरक्षा कर्मी नगला पटवारी थाना क्वार्सी
  8. बिसरत हुसैन, सुरक्षा कर्मी निवासी न्याली मंडी राजौरी जम्मू-कश्मीर
  9. चितरंजन शर्मा, सुरक्षाकर्मी निवासी गोविंदपुर फगोई थाना लोधा
  10. गौरव, सुरक्षाकर्मी निवासी गोविंदपुर फगोई, थाना लोधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed