फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1.95 crore in account for three years, children sit on the ground

1.95 करोड़ तीन साल से पड़े रहे खाते में, बच्चे बैठते रहे जमीन पर

Sat, 23 May 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
1.95 crore in account for three years, children sit on the ground
राजा तिवारी
विज्ञापन

एक ओर कोरोना संक्रमण के प्रकोप के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक खुद को अपडेट करने में लगे हुए हैं। एक तरफ व्हाट्सएप के माध्यम से आनलाइन पढ़ाई कराकर प्रत्येक बच्चे तक पहुंचने के
लिए विभाग प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर विभाग की अन्य कार्यप्रणाली इसके उलट है। सत्र 2017-18 में जारी की गई एक करोड़ 95 लाख रुपये की ग्रांट से विभाग अभी तक बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं खरीद पाया है। बच्चे इतने सालों से जमीन पर बैठ रहे हैं। शुक्रवार को जब फर्नीचर के विषय में विभाग से जानकारी की गई तो पता चला अभी ई-टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। नए सत्र में बच्चों को फर्नीचर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सत्र 2017-18 में जिले के 125 विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नेे अलीगढ़ को एक करोड़ 95 लाख 12 हजार 500 रुपये की ग्रांट जारी की थी। यह ग्रांट योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी की गई थी, लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद अभी तक विभाग ने फर्नीचर नहीं खरीदा जा सका है। इस संबंध में गुरुवार को जब बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने विभाग से उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा तो अमर उजाला ने इस विषय की पड़ताल की। पता चला कि अभी तो ई-टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। फरवरी महीने में ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई तो मार्च में लॉकडाउन लग गया। ऐसे में नए सत्र में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी बयान देते हुए दिखे। अब सवाल उठता है कि एक ओर विभाग तकनीक को
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनाने में लगा हुआ है और दूसरी तरफ बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम समय से नहीं कर पा रहा है।
-फर्नीचर खरीदने के लिए तीन बार ई-टेंडर किए गए थे। तीनों बार मानक पूरे न होने के चलते ई-टेंडर निरस्त हुए हैं। चौथी बार ई-टेंडर में मानक के अनुरूप फर्नीचर मिला है, जिसे खरीदने की कार्यवाही की जा रही है। ई-टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। क्योंकि लॉकडाउन की वजह से ई टेंडर की प्रक्रिया रुक गई है। ऐसे में लॉकडाउन खुलने के बाद नए सत्र में फर्नीचर खरीद लिए जाएंगे, जिन्हें समय रहते स्कूलों में पहुंचा दिया जाएगा।
-अनिल कुमार, वित एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed