{"_id":"5d7560b18ebc3e93b85d0d6b","slug":"1-25-lakh-cheated-from-farmer-aligarh-news-ali21306489","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदी से जूझ रहे किसान से ठगे सवा लाख के आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदी से जूझ रहे किसान से ठगे सवा लाख के आलू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदी की मार झेल रहे आलू किसानों संग अब ठगी भी होने लगी है। दिल्ली, साहिबाबाद या गाजीपुर मंडी से आने वाले व्यापारी उन्हें यहां से आलू खरीदकर ले जाने के नाम पर चपत लगा जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा प्रकरण खैर में हुआ है, जहां से गाजीपुर मंडी का व्यापारी 298 बोरा आलू खरीद ले गया और अब भुगतान के नाम पर ठेंगा दिखा रहा है।
इसे लेकर खैर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ठगी के आरोपी व्यापारी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि आखिर इस तरह से क्षेत्र में कितने और किसान ठगी का शिकार हुए हैं।
सासनी गेट झम्मनलाल सरिया मिल कंपाउंड निवासी एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा का बामनी में बलराम शीतगृह है। यहां पर बामनी निवासी किसान मुरारी लाल शर्मा ने अपने आलू रख रखे हैं। तीन अगस्त को गाजीपुर दिल्ली मंडी के व्यापारी संजय शर्मा ने दो लोगों के साथ कोल्ड स्टोर पर आकर हर सप्ताह लगने वाली आलू की बोली में भाग लिया। यहां संजय शर्मा ने 298 बोरा आलू चार सौ रुपये के हिसाब से किसान मुरारीलाल शर्मा से तय कर खरीद लिए और आलू दिल्ली आढ़त पर पहुंचते ही भुगतान का आश्वासन दिया। चूंकि अब तक व्यापारी भुगतान करते आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने आलू फर्म स्वामी के कर्मचारी दिनेश व विष्णु सैनी संग भेज दिए।
विज्ञापन
लेकिन वहां जब किसान ने रुपये मांगे तो फर्म स्वामी ने एक दो दिन की कहकर टाल दिया। इसके बाद से लगातार उन्हें टहलाया गया और अब रुपये देने से इंकार कर दिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने गाजीपुर मंडी स्थित जय अंबे ट्रेडर्स के प्रोपराइटर संजय शर्मा, दिनेश व विष्णु सैनी के खिलाफ जालसाजी कर एक लाख उन्नीस हजार दो सौ रुपये हड़पने की रिपोर्ट खैर में दर्ज कराई है। सीओ संजीव दीक्षित ने मामले में कार्यवाही की बात कही है।