फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Akhilesh Yadav Says We support women reservation but we oppose BJP maneuvering in Lok Sabha

UP: 'हम महिला आरक्षण के साथ हैं, लेकिन भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं'; सदन में बोले अखिलेश यादव

Thu, 16 Apr 2026 02:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 16 Apr 2026 02:26 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है हम, लेकिन जो जल्दबाजी है जिस तरह से लाया जा रहा है उसके खिलाफ हैं। जातीय जनगणना होगी तो देश आरक्षण मांगेगा, यह सबसे बचना चाहते हैं। देश में आरक्षण के साथ-साथ संरक्षण की ज्यादा जरूरत है।"

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Says We support women reservation but we oppose BJP maneuvering in Lok Sabha
लोकसभा में बोलते अखिलेश यादव - फोटो : लोक सभा

विस्तार

महिला आरक्षण बिल पर जारी बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि हम लोगों ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है। डॉ राम मनोहर लोहिया ने हमेशा जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस की बात की है। महिलाओं का आरक्षण 33% हो उसके पक्ष में हम लोग बोल रहे हैं।
विज्ञापन


हम महिला आरक्षण के साथ हैं, लेकिन भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं। महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है हम लेकिन जो जल्दबाजी है जिस तरह से लाया जा रहा है उसके खिलाफ हैं। जातीय जनगणना होगी तो देश आरक्षण मांगेगा, यह सबसे बचना चाहते हैं। देश में आरक्षण के साथ-साथ संरक्षण की ज्यादा जरूरत है।"
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि नारी को नारा बनाने की कोशिश हो रही है। जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा उनके मान सम्मान के लिए कैसे रखेंगे। जिस पैरेंटल संगठन से आप निकले हैं उसमें कितनी नारी हैं यह बता दे आप।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण मिले'
उन्होंने कहा कि ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिले। मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण मिले। भाजपा राज में सबसे ज्यादा महिलाएं दुखी हैं। भाजपा की 21 जगह सरकारें हैं, भारतीय जनता पार्टी बताएं इनमें से भाजपा की कितनी महिला मुख्यमंत्री बनी हुई हैं। दिल्ली में भी महिला होने के नाते वह हाफ चीफ मिनिस्टर हैं।

 

संस्कार का आरंभ महिला से होता है, यदि महिला जागृत है तो पूरा समाज जागृत हो जाता है। जब तक महिलाएं राजनीति में नहीं आएगी तो सामाजिक क्रांति अधूरी रहेंगी। इसीलिए उत्तर प्रदेश में पंचायत में सबसे पहले महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने का काम समाजवादी पार्टी ने किया था।"

'परिसीमन सिर्फ भाजपा का षड्यंत्र है'
अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना के बाद परिसीमन शुरू हो। परिसीमन सिर्फ भाजपा का षड्यंत्र है। परिसीमन से चुनावी नक्शा बदलने की साजिश हो रही है। महिला आरक्षण के नाम पर जल्दबाजी किस बात की है? सच तो यह है भाजपा जातीय जनगणना को टालना चाहते हैं क्योंकि उसके बाद आरक्षण देना होगा जो भाजपा के संघी साथी देना नहीं चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed