फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh yadav says development as main election issue

विकास ही होगा चुनाव का मुख्य मुद्दा: अखिलेश

Thu, 25 Jul 2013 07:41 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says development as main election issue

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि आगामी आम चुनाव में विकास ही मुख्य चुनावी मुद्दा रहेगा।

विज्ञापन


चुनाव में किसी दल विशेष के पक्ष में मतों के ध्रुवीकरण की संभावना से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता प्रदेश की पिछली सरकार और केंद्र की मौजूदा सरकार के कामकाज का आकलन करते हुए फैसला करेगी।

उन्होंने कहा कि सपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है क्योंकि उनकी सरकार गरीबों, किसानों सहित समाज के सभी वर्षों का ध्यान रखते हुए विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माया सरकार द्वारा बनवाए गए स्मारकों के बेहतर इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशी जा रही है। अभी इन भवनों में मिल्क बार खोले गए हैं। बरसात बाद लोगों को यहां फिश पार्लर में मछली का स्वाद देने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 3413 करोड़ रुपये से ज्यादा की सेतु, सड़क व बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू अखिलेश ने सवालों के जवाब में यह बात कही।


बाबू सिंह कुशवाहा पर कतराए
बिना कोर्ट की अनुमति के बाबू सिंह कुशवाहा को लखनऊ लाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री कन्नी काट गए। बाबू सिंह को लेकर सवाल हुआ तो मुख्यमंत्री उसका जवाब देने के बजाय पुलों, सड़कों और उपकेंद्रों के उद्घाटन और शिलान्यास का जिक्र करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed