{"_id":"6880782b98dd75104e09626f","slug":"akhilesh-yadav-defends-mosque-meeting-amid-bjp-criticism-we-respect-all-religions-bjp-counter-attack-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में सपा की बैठक: 'उनका हथियार ही धर्म', अखिलेश के इस बयान पर डिप्टी CM बोले- वे समाजवादी नहीं, नमाजवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में सपा की बैठक: 'उनका हथियार ही धर्म', अखिलेश के इस बयान पर डिप्टी CM बोले- वे समाजवादी नहीं, नमाजवादी
Wed, 23 Jul 2025 11:42 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:42 AM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर एक बैठक के लिए मस्जिद का इस्तेमाल करने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। पाठक ने अखिलेश यादव को 'समाजवादी' न कहकर 'नमाजवादी' कहा। पाठक ने कहा कि वो हमेशा नमाजवादी बने रहते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव पर मस्जिद में बैठक करने का आरोप
- फोटो : X @MPDharmendraYdv
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के दिल्ली में संसद भवन के पास स्थित मस्जिद में कथित तौर पर बैठक करने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि अखिलेश ने मस्जिद को सपा का दफ्तर बना दिया, जिसपर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया ने जवाब दिया है। अखिलेश यादव के जवाब पर यूपी की डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है।
दिल्ली में संसद मार्ग स्थित एक मस्जिद के अंदर कथित तौर पर हुई बैठक पर अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि आस्था जोड़ती है और जो आस्था जोड़ने का काम करती है हम उसके साथ हैं। भाजपा को यही तकलीफ है कि कोई जुड़े नहीं। भाजपा लोगों में दूरियां देखना चाहती है।
भाजपा चाहती है कि लोग एकजुट न होकर बंटे रहें। हमारी सभी धर्मों में आस्था है। भाजपा को तकलीफ है तो हम क्या करें। भाजपा को आप सब जानते हैं, भाजपा का हथियार ही धर्म है।
विज्ञापन
वहीं, अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर मस्जिद के अंदर बैठक करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि "क्या अब हमें मंदिर और मस्जिद जाने के लिए भाजपा से लाइसेंस लेना होगा?..."

#WATCH | Delhi | On his meeting held allegedly inside a mosque on Parliament Street, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says, "...Faith connects...However, the BJP wants people to stay divided, not united. We have faith in all faiths...BJP's tool is religion..." pic.twitter.com/QG6yQg9Srk
— ANI (@ANI) July 23, 2025
वहीं, अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर मस्जिद के अंदर बैठक करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि "क्या अब हमें मंदिर और मस्जिद जाने के लिए भाजपा से लाइसेंस लेना होगा?..."
आपको बता दें कि बीते दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संसद भवन के पास वाली मस्जिद में सपा सांसदों के साथ बैठे थे, जैसे ही उनकी फोटो सामने आई, इस पर भाजपा ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने तस्वीर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश ने इस मस्जिद को समाजवादी पार्टी कार्यालय बना दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जाहिर की।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने तस्वीर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश ने इस मस्जिद को समाजवादी पार्टी कार्यालय बना दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जाहिर की।
वो हमेशा नमाजवादी बने रहते हैं: पाठक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर एक बैठक के लिए मस्जिद का इस्तेमाल करने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख और समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान का उल्लंघन करते हैं। भारतीय संविधान कहता है कि हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धार्मिक स्थलों का उपयोग नहीं कर सकते। उन्हें संविधान में विश्वास नहीं है। पाठक ने अखिलेश यादव को 'समाजवादी' न कहकर 'नमाजवादी' कहा। पाठक ने कहा कि वो हमेशा नमाजवादी बने रहते हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सपा सत्ता में आती है, तो राज्य में दंगे और हत्याएं बढ़ जाएंगी।

#WATCH | On SP chief Akhilesh Yadav allegedly using mosque for a meeting, Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, "Samajwadi Party chief and Samajwadi Party always violates the Constitution. The Indian Constitution says that we cannot use religious places for political… pic.twitter.com/bmKkCKbH0U
— ANI (@ANI) July 23, 2025