फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Vidhan Sabha Live Updates Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Speech Today News in Hindi

UP Assembly: शिवपाल को योगी की सलाह, अभी समय है,अपना रास्ता चुन लें, 2024 में SP का खाता भी नहीं खुलेगा

Fri, 11 Aug 2023 07:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आलू और मंडी का मुद्दा उठाया। अखिलेश ने दूध के बंद प्लांटों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों की पीड़ा को नहीं समझेंगे।

विज्ञापन
UP Vidhan Sabha Live Updates Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Speech Today News in Hindi
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा साढ़े छह साल में एक भी नई मंडी नहीं बनी। आज किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। सरकार ने मक्का नहीं खरीदी।  अखिलेश यादव ने कहा कि आलू का भाव नहीं मिल रहा है, अगर अभी कोल्ड स्टोरेज से आलू नहीं निकला तो आलू के भाव कहां जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि डेरी सेक्टर मदद कर सकता है किसानों की आए बढ़ाने के लिए। इस सेक्टर को बजट देकर इसे बेहतर बनाया गया। इस सरकार ने कहा कि गाय का दूध का क्या करना है, हम भेंस का दूध लेंगे। आज स्थिति ऐसी है कि वो डेरी प्लांट बंद है। 
विज्ञापन

 

मेरठ का प्लांट तो बंद हो गया: अखिलेश

मेरठ के लोग जानते हैं 236 करोड़ दिए गए थे। क्या डेरी प्लांट आज चल रहे हैं? अब सुनने में आ रहा है कि डेरी प्लांट को प्राइवेट कंपनियों को देने की तैयारी की जा रही है। इस तरह आप कैसे किसानों की मदद करेंगे। मेरठ का प्लांट तो बंद हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को अंडे की मार्केट पर ध्यान देने की जरूरत: अखिलेश

उत्तर प्रदेश की सरकार बताए कि उत्तर प्रदेश के अंडे की मार्केट क्या है और कितना बाहर से मंगाया जा रहा है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर सरकार एक ट्रिलियन की इकनॉमी का सपना देख रहे हैं तो आपको इस पर काम करना होगा।

 
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने उठाया गुलदार और टाइगर का मुद्दा

इसके साथ ही अखिलेश ने गुलदार और टाइगर का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि किसान इस कारण से खेतों में काम नहीं कर पा रहा है। इन्होंने कम से कम 40 लोगों की जान ली और अभी तो मैं साड़ की बात नहीं कर रहा। अगर किसान डर के कारण छह सात महिने से किसान खेत में नहीं जा  पा रहे हैं तो ये सरकार कर क्या रही है? इससे संबंधित विभाग कर क्या रहा है?

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कई लोगों की जान गई

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कई लोगों की जान चली गई। आखिर सरकार कर क्या रही है। समाजवादी सरकार में उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा देती थी वो भी 10 से  15 लाख रुपये।

सांड के हमले से कई जिलों में लोगों की जान गई: अखिलेश

ऐसा कोई जिला नहीं बचा जहां पर सांड से किसी की जान न गई होगी। संभल, मुरादाबाद, चंदौसी, हसनपुर और कितने नाम बताऊं आपको जहां सांड के हमले से जान न गई हो।

अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया

अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं के मुद्दे को जोर से उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आप इस पर काम क्यों नहीं कर रहे हैं। क्या आपके पास बजट की कमी है। अगर कुछ नहीं हो सकता है तो कम से कम सांड सफारी ही बना लें।

अखिलेश ने कांवड़ियों की मौत का मामला उठाया

अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कांवड़ियों की मौत का मामला उठाया। अखिलेश ने कहा कि मैं सरकार से मदद करने की अपील करता हूं। सरकार उन लोगों की मदद करे और उनके परिवारों को एक करोड़ की मदद करें। जो लोग भी हिंसा में मारे गए हैं उनको सरकारी नौकरी भी दें। इस दौरान ये न देखें कि वो किस धर्म का है। सभी की मदद होनी चाहिए।

सरकार किसानों की मदद क्यों नहीं करती: अखिलेश

अखिलेश ने एक किसान की मौत का मुद्दा उठाया और कहा कि जो लोग सूखे के कारण आत्महत्या कर रहे हैं उनकी आर्थिक मदद क्यों नहीं करते। 

आपने बासमती राइस पर बैन लगा दिया: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि आप हमें सपना दिखा रहे हैं कि हम बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं और एक तरफ बासमती राइस पर बैन लगा दिया है। ये आपका बस नारा है कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। आप ऐसा कैसे करेंगे ये बस कहने की बात है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आप सर्किल रेट को क्यों नहीं बढ़ाते: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसान अपनी जमीन दे रहा है तो आप उस पर बिजनेस करेंगे और मुनाफा कमाएंगे तो आप किसानों की मदद क्यों नहीं कर रहे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आप सर्किल रेट को क्यों नहीं बढ़ा देते। खजाना खाली होगा तो एक बार फिर भर जाएगा।

करोड़ों पेड़ कहां लगाए हैं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के किसानों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप परिक्रमा मार्ग बदल रहे हैं। उन किसानों का क्या होगा जिनकी जमीन आप ले रहे हैं। वहां पर जो पेड़ लगे है वो भी काटे जा रहे हैं, क्या आप उनको ट्रांस लोकेट नहीं कर सकते हैं। मेरा आपसे निवेदन है उन्हें न काटे। पेड़ लगाने का काम सरकार कागज पर बहुत अच्छा करती है। इन्होंने करोड़ों पेड़ लगाए, मुझे तो नहीं दिखते पता नहीं कहां लगाए हैं।


क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम का क्या हुआ: अखिलेश

अखिलेश यादव ने पूछा कि क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम का क्या हुआ। प्रधानमंत्री जी ने कब इसके बारे में कहा था। बताइए आपने इसके माध्यम से कितने किसानों की मदद की। आज बिजली की हालत क्या है? इसमें मंत्री जी दोषी नहीं है। इतने ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं कि कहां बन रहे हैं ये ट्रांसफॉर्मर। आप बताइए आपने पिछले साढ़े छह साल में कौन सा पावर प्लांट लगाया है जिससे उत्तर प्रदेश की बिजली की समस्या को दूर किया जा सकता है।

ऐसे कैसे बिजली की व्यवस्था ठीक होगी: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह से कैसे बिजली की व्यवस्था ठीक होगी। बीजेपी एक शब्द का बहुत इस्तेमाल करती है और वो है परिवारवाद। परिवारवाद के सही शुरूआत तो आपने की आप मठ के पीठाधिकारी है और सीएम का भी पद आपके पास है।

बिजली की समस्या का सही से समाधान नहीं हो रहा: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर फुंकने का अगर कोई जिम्मेदार है तो सरकार है। बिजली की समस्या का सही से समाधान नहीं हो रहा है। सरकारी अस्पताल भी ये नहीं चला पा रहे हैं। अब सुनने में आ रहा है कि ये भी ये प्राइवेट को देने जा रहे हैं। क्या आपको अस्पतालों की हालत नजर नहीं आती। यूपी के बहराइच में डॉक्टर की जगह सांड़ पहुंचा। सरकारी अस्पतालों में सरकारी बेड पर कुत्ते सोते हुए मिले। किस जिले का बताऊं, बताएं आप। कोई ऑपरेशन नहीं करा पा रहा है, सरकारी अस्पतालों में भीड़ देखने लायक है। दवाई नहीं, इंतजाम नहीं, डॉक्टर नहीं आखिर आप कर रहे हैं।

मेरठ में बेडरूम में घुसकर कारोबारी की हत्या: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं कल सदन में था तो मैंने मोबाइल ऑन कर लिया आखिर मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए। अचानक खबर आती है कि मेरठ में बेडरूम में घुसकर कारोबारी की हत्या कर दी जाती है। आप तो कानून व्यवस्था का बड़ा हवाला देते हैं। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले लोग आखिर कर क्या रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़े देखें तो आपको इसका अंदाजा होगा। पिछड़ों से सबसे ज्यादा अपराध, महिलाओं से अपराध।

बहुत ही गजब है यूपी पुलिस: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लाइन ऑर्डर पर नो टॉलरेंस की बात करते हैं। इस सरकार में कुल एनकाउंटर 10000 है। पुलिस बहुत ही गजब है ये सिर्फ अपराधियों के पैर में गोली मारते हैं। बाइक पर चलते अपराधी के पैर में भी गोली मार देते हैं।
 

उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने किसानों, बाढ़ और अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखे और सलाह ही दी। पिछले एक घंटे से विरोधी दल के नेता को केवल गोरखपुर की बाढ़ ही दिखी और कुछ नहीं दिखी। 

उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं। क्योंकि जो लोग जन्म से चांदी की चम्मच में खाने के आदी हैं वो एक गरीब की पीढ़ा को क्या समझेंगे। पिछड़ों की पीड़ा को क्या समझेंगे। महोदय, महान नेता चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की प्रगति का मार्ग खेत, खलियानों और गलियों से होकर जाता है। इस बात को अगर समाजवादी पार्टी ने इस को ध्यान में रखा होता है तो इनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानों ने नहीं की होती।

शिवपाल जी के साथ जो हुआ वो ठीक नहीं हुआ: योगी

सीएम योगी ने कहा कि जब बाढ़ और सूखे पर चर्चा की बात आई तो उसका विषयांतर करने की कोशिश की है। आप जिस सांड की बात कर रहे हैं वो भी इसी के अंतर्गत आता है। आपने जो अखबार की कटिंग पेश की है उसमें लगता है शिवपाल जी ने कुछ कटिंग आपनी रख दी है। शिवपाल जी के साथ जो हुआ वो ठीक नहीं हुआ। हमारी संवेदना उनके साथ है।

इस वर्ष मानसून की स्थिति प्रदेश के अनुकूल नहीं है: योगी

सीएम योगी ने कहा कि खासतौर पर उत्तर प्रदेश के अंदर आज के दिन हम देखेंगे तो 15 से 20 जून के अंदर मानसून प्रवेश कर जाता था, हमारे अन्नदाता उसके हिसाब से ही तैयारी करते हैं। इस वर्ष मानसून की जो स्थिति है वो प्रदेश के अनुकूल नहीं है। आज आधा उत्तर प्रदेश ऐसा है जहां काफी कम बारिश हुई है। ये स्थिति उत्तर प्रदेश के लिए पश्चिम के कुछ जिलों में अतिरिक्त पानी की बात सामने आई है लेकिन वह स्थिति भी ठीक नहीं है। हम लोग किसी भी स्थिति में इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। हमने इसके लिए मीटिंग की और इस पर रणनीति बनाई।

61320 किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया; योगी

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ के कारण फसलों को जो नुकसान पहुंचा उसके आकलन का कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश, देश का ऐसा भूभाग है जहां का एक बड़ा हिस्सा सिंचाई की सुविधाओं के लिए अनुकूल है। धान की नर्सरी लग चुकी है। सरकार अपने स्तर पर इस पर काम कर रही है। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है कि हम अधिक से अधिक किसानों को मदद कर सकें। किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई को प्रारंभ कर दिया गया। 61320 किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया गया। प्रदेश सरकार ने इससे पहले भी किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया।

2024 में आपका खाता भी नहीं खुलने वाला: योगी

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष अपनी विफलता को छुपाने के लिए, अब  गरीबों को जो सरकारी आयुष्मान के कारण सुविधा मिल रही है वो नहीं दिखाई दे रही है। हमें विरासत में एक जर्जर व्यवस्था मिली थी उसे ठीक करने में समय तो लगता है। योगी ने विपक्ष पर तंज कसा कि 2024 में आपका खाता भी नहीं खुलने वाला है। 24 में फिर से डबल इंजन की सरकार आने वाले है। शिवपाल जी मैं कह रहा हूं आपके पास भी मौका है आपना रास्ता चुन लीजिए।

हमें विरासत में एक जर्जर व्यवस्था मिली थी: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष अपनी विफलता को छुपाने के लिए, अब  गरीबों को जो सरकारी आयुष्मान के कारण सुविधा मिल रही है वो नहीं दिखाई दे रही है। हमें विरासत में एक जर्जर व्यवस्था मिली थी उसे ठीक करने में समय तो लगता है। कोई भी व्यक्ति अगर सांप के काटने से, वन्यजीव से या सांड के हमले से मरने पर इसे आपदा की श्रेणी में रखा गया है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने ऐसा किया।

न्होंने गरीबों को घर ही नहीं दिए: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी के कैडर को और समाजवादी पार्टी के ऑफिस में तय होता था कि आवास योजना का लाभ किसे मिलना है। 2017 से लेकर अब तक 5520000 लोगों को आवास मिले हैं। जब इस योजना को शुरू किया गया तो यहां पर समाजवादी पार्टी की सरकार थी। इन्होंने गरीबों को घर ही नहीं दिए।

प्रदेश में जलसंरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं: CM

सीएम योगी ने कहा कि हम फीडर को अलग करके किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। नलकूपों के सोलर के माध्यम से चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे कई किसानों को लाभ पहुंच चुका है और कई लोगों तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। इसके साथ ही प्रदेश में जलसंरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं।

नदियों को पुर्नजीवित किया गया: CM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महोदय, नौ नदियों को पुर्नजीवित किया गया है। प्रदेश में विद्युत की आपूर्ति की स्थिति पहले कैसी थी यह किसी से छिपी नहीं है। पहले तो कुछ जिले ही थे जहां पर पूर्ण सप्लाई होती थी।

धान की एमएसपी बढ़ाया गया: CM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं की विपक्ष चर्चा कर रहा था। मुझे आश्चर्य होता है कि एमएसपी क्या होता है यह विपक्ष को जानकारी नहीं थी। शिवपाल जी आपको बताना चाहिए था। धान की एमएसपी बढ़ाया गया है।
 

किसान के हित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार ने कई कदम उठाए: CM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने न सिर्फ समर्थन मूल्य को बढ़ाया बल्कि इसके साथ ही इस बात की सुविधा का भी विकल्प उपलब्ध रखा कि अगर किसान चाहे और अगर उसे बाजार में अपनी फसल का अच्छा मूल्य मिल रहा हो तो वो बाजार में भी उसे बेच सकता है। किसान के हित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार ने कई कदम उठाए। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही फसल बीमा योजना लागू की गई। आप इसके लाभार्थियों की संख्या देखें तो लगभग 50 लाख किसानों को इसका फायदा हुआ।

2017 के बाद से अब तक 2325 करोड़ रुपये खर्च किए गए: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी किसान के परिवार का सदस्य अगर प्राकृतिक आपदा की चपेट में आता है तो उसे मुआवजे का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री राहत कोष से 12 से 17 के बीच  552 करोड़ रुपये खर्च हुए और 2017 के बाद से अब तक 2325 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

यहां किसान का मतलब किसान है: योगी

समाजवादी पार्टी के ऊपर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा बालियान साहब आपको पता होना चाहिए, बाजरा और गन्ने में क्या अंतर है। यहां किसान किसी जाति में नहीं बटा है, यहां किसान का मतलब किसान है।

अभी आप लोगों के पास समय है तो कुछ सीख लेना चाहिए: योगी

अखिलेश पर तंज करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी आप लोगों के पास समय है तो कुछ सीख लेना चाहिए। शिवपाल की ओर इशारा करते हुए सीएम योगी ने कहा इन्हें कुछ सिखाइए। जब कोरोना काल था हमने चीनी मिलें चलाईं। एक ये विपक्ष है, ये वैक्सीन के ऊपर ही सवाल उठा रहे थे। हमारी दोनों वैक्सीन दुनिया में सबसे ज्यादा असरदार रहीं। हमारी वैक्सीन इतनी प्रभावी थी कि चौथी वेब आने के पहले ही रुक गई। अखिलेश पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप ऑस्ट्रेलिया से यही पढ़कर आए हैं कि वैज्ञानिक सोच का विरोध किया जाए।

वृक्षारोपण की सभी जगह सराहना हो रही है: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वो भी विपक्ष को अच्छे नहीं लग रहे। आप भी इसमें इसका समर्थन करते हैं। हर चीज के लिए इनके पास मुद्दे और बहाने होते हैं। वृक्षारोपण की सभी जगह सराहना हो रही है, दुनिया इसे पॉजिटिव वे में ले रही है। लेकिन नेता विरोधी दल को लगता है कि ये सब फर्जी है और सिर्फ कागजों में है।

सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर निशाना

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम ये पूछना चाहते थे इनको सामान्य दिनों में सड़कों पर साड़ नजर आते हैं लेकिन कोरोना काल में लौट रहे हजारों गरीब इनको मदद के लिए नहीं दिखे।
 

विपक्ष के एजेंडे में विकास था नहीं: CM

सीएम योगी ने कहा कि ये डबल इंजन की ताकत का परिणाम है कि हमें प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी करने में सफलता हासिल हुई है। महोदय आज के इस अवसर पर ये कहना चाहता हूं कि विपक्ष के एजेंडे में विकास था नहीं। इनके विकास का मतलब तो अपने विकास से है। आज पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आ रही है, लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।

आज सड़कों पर नवाज नहीं होती: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि महोदय मुझे आश्चर्य होता है, कांवड़ यात्रा में पुष्पवर्षा से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। आपने इसे भी बैन कर दिया था। हमने सबको सुरक्षा दी और इसे दोबारा प्रारंभ किया। हां ये जरूर है कि हमने संवाद किया और आज सड़कों पर नवाज नहीं होती है।

अगर बारिश कम होगी तो हम किसानों को बीज किट उपलब्ध कराएंगे: CM

सीएम योगी ने कहा कि अगर बारिश कम होती है तो हम पूरी तरह से तैयारी कर रहे हैं। अगर बारिश कम होगी तो हम किसानों को बीज किट उपलब्ध कराएंगे। सरकार के स्तर पर जो प्रयास तैयार किए गए है तो भी इन लोगों परेशानी होती है।

हमने शहीद सैनिक परिवार के व्यक्ति को नौकरी देने का काम किया: CM

सीएम योगी ने कहा कि हमने शहीद सैनिक परिवार के व्यक्ति को नौकरी देने का काम किया है, आपने 2017 से पहले इसे क्यों नहीं किया। अब यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है अब लोग जब बताते हैं कि वह उत्तर प्रदेश से है तो उसे सम्मान की नजर से देखत थे। आज लोग निवेश करना चाहते है, इनके समय में जो थे वो भी भाग रहे थे। मैं तो कहता हूं एक ट्रिलियन की इकनॉमी पर एक बार चर्चा हो ही जाए, मैं तो कहता हूं कि इसे 36 घंटे की एक चर्चा इस पर कर ही ली जाए।
 

सीएम योगी बोले- हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है

सीएम योगी ने आगे कहा कि महोदय, मैं आज इस बात को आश्वस्त करने के लिए यहां आया हूं कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। अगर किसी भी किसान को बाढ़ और सूखे से दिक्कत होती है तो सरकार उसकी सहायता के लिए हमेशा खड़ी है। यही कारण है कि आज आंदोलन नहीं होते, यही कारण है कि किसान आत्महत्या नहीं करते, यही कारण है कि आज पलायन नहीं होता।

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा

सीएम योगी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि मैं बस एक बात की सलाह दूंगा आपको, और वह यह है कि समस्या का समाधान इस बात पर निर्भर करता है कि आपका सलाहकार कैसा है। श्रीकृष्ण की चर्चा आने पर अखिलेश बोले हम उन्हीं के वंशज है, इस पर सीएम योगी ने कहा कि तभी आपने कृष्ण जन्माष्टमी पर बैन लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed