फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh's yadav laptop review

अखिलेश का लैपटॉपः सभी पूछ रहे ये 10 सवाल

Fri, 07 Jun 2013 11:26 AM IST
नोएडा/सोमदत्त शर्मा
नोएडा/सोमदत्त शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
akhilesh's yadav laptop review

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 12वीं पास छात्रों को मुफ्त में लैपटाप बांटे गए हैं।

विज्ञापन


इस लैपटाप को यूज करने के बाद विशेषज्ञों ने आम लोगों के मन में उठने वाले 10 सवालों के जवाब दिए हैं।

सवाल: मल्टीमीडिया फीचर में कितना दम?
जवाब: एचडी ग्राफिक्स कार्ड के साथ ब्लू-टूथ, वेबकेम, दो यूएसबी पोर्ट, सीडी रोम। छात्रों के लिए बेहतर है।

सवाल: बैटरी बैकअप कितना है?
जवाब: अन्य लैपटॉप से तुलना करें तो बैटरी बैकअप कम है। इसका करीब 1:45 से लेकर 2 घंटे तक का बैटरी बैकअप है।

सवाल: छात्रों को दिक्कत क्या आ रही हैं?
जवाब: ज्यादा देर चलाने पर गर्म होकर अपने आप बंद हो जाता है। साथ ही दो विंडो होने से स्पीड भी कम है।

सवाल: छात्रों के लिए इसमें कोई पठनीय सामग्री है या नहीं?
जवाब: लैपटॉप में किसी प्रकार की पठनीय सामग्री नहीं दी गई है। विषयों की ई-पुस्तकों के साथ इतिहास, सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी होती तो बेहतर होता।


सवाल: लैपटॉप वारंटी में क्या दिक्कत है?
जवाब: ज्यादातर लैपटॉप के साथ दो से तीन साल की वारंटी मिलती है लेकिन इसमें महज एक साल की ही वारंटी है। इसके साथ ही डैमेज वारंटी भी नहीं है।

सवाल: प्रोसेसर से क्या दिक्कत है?
जवाब: लैपटॉप में एएमडी कंपनी का ए-4 प्रोसेसर है। जो गर्म क्षेत्रों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। इसके चलते यह जल्दी हीट हो जाता है, जिसका असर लैपटॉप की स्पीड पर पड़ता है।
विज्ञापन


सवाल: कितनी होनी चाहिए विंडो?
जवाब: लैपटॉप में दो विंडो दी गई हैं। पहली बार सीख रहे छात्रों को इसे चलाने में काफी दिक्कत आ रही है।

सवाल: क्या मेमोरी के पार्टीशन में भी बदलाव की जरूरत है?
जवाब: लैपटॉप की हार्ड डिस्क में एक ही पार्ट है। इससे एक ही जगह डाटा सेव होता है। ऐसी स्थिति में यदि लैपटॉप में वायरस आ जाए तो पूरा डाटा लैप्स होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: लाने ले जाने में कैसा है?
जवाब: 14 इंच की स्क्रीन वाला यह लैपटॉप मीडियम साइज का है और वजन भी कम है। साथ ही ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है।

सवाल: कूलिंग पंखे की क्या खासियत?
जवाब: लैपटॉप को गर्म होने से बचाने के लिए कूलिंग पंखा लैपटॉप में है। इससे कूलिंग पैड लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed