फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Akhilesh helps Iranian guests stranded in India amid war between Israel and Hamas

मदद से बड़ी इबादत कुछ नहीं: जंग के बीच भारत में फंसे ईरानी मेहमान की अखिलेश ने की मदद, वतन वापसी की कराई टिकट

Fri, 27 Oct 2023 04:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

इजरायल और हमास के जंग के बीच भारत में फंसे ईरानी मेहमानों की सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मदद की है। अखिलेश यादव ने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म और मदद से बड़ी कोई इबादत और कुछ नहीं, कुछ और नहीं।
 

विज्ञापन
Akhilesh helps Iranian guests stranded in India amid war between Israel and Hamas
अखिलेश ने की ईरानी मेहमानों की मदद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इजरायल और हमास के बीच युद्ध के चलते भारत पहुंचे ईरानी मेहमानों की मदद की है। बताया जा रहा है कि ईरानी समीरा फाजली और सैयद मोहम्मद रेजा विश्वशांति के लिए साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान इजरायल और हमास का युद्ध शुरू हो गया। इस युद्ध की वजह से उनकी वापसी की टिकट रद्द हो गई और वे दोनों भारत में ही फंस गए। वहीं, अखिलेश यादव ने उनकी वापसी की टिकट कराई है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


दोनों की साइकिल यात्रा जारी थी और रुपये खत्म हो चुके थे, तभी एक व्यक्ति की मदद से दोनों सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले। अखिलेश यादव ने दोनों की मदद की। अखिलेश यादव एक्स पर लिखा कि 'इंसानियत से बड़ा कोई धर्म और मदद से बड़ी कोई इबादत और कुछ नहीं, कुछ और नहीं। जंग के हालातों की वजह से ईरान से आकर हमारे देश में फंसे इन मेहमानों की देश वापसी में हम कुछ कर पा रहे हैं, ये हमारी खुशकिस्मती है। देश की छवि दुनिया में सिर्फ कहने से नहीं, कुछ अच्छा करने से बनती है।' भारत में फंसी ईरानी समीरा फाजली और सैयद मोहम्मद रेजा ईरान की राजधानी तेहरान के पास स्थित सावेह शहर के रहने वाले हैं। समीरा एक कंपनी में एचआर हैं और मोहम्मद आर्टिस्ट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed