फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh govt orders to distribute sarees and blankets

लैपटॉप के बाद अब पॉलिस्टर की साड़ी और कंबल की बारी

Thu, 21 Mar 2013 01:03 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 21 Mar 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
akhilesh govt orders to distribute sarees and blankets

अखिलेश सरकार ने भूख मुक्ति एवं जीवन रक्षा गारंटी योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे की 18 वर्ष से अधिक की महिलाओं को साड़ी और 65 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को कंबल दिए जाने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


साड़ी-कंबल की कीमत और उसकी खूबियों का मानक और खरीद की प्रक्रिया तय कर दी गई है। महिलाओं को पॉलिस्टर की दो-दो साड़ी और बुजुर्गों को शोडी कंबल दिया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्री बलराम यादव ने बताया कि बुनकरों के हितों को ध्यान में रखते हुए 60 प्रतिशत वस्त्र की खरीद यूपिका व यूपी हैण्डलूम कार्पोरेशन के जरिए पंजीकृत बुनकर समितियों/कलस्टर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी 40 प्रतिशत अंश की खरीद केंद्र सरकार के उपक्रम एनटीसी (नेशनल टेक्सटाइल कार्पोरेशन) व प्रदेश सरकार की संस्था यूपिका व यूपी हैण्डलूम से की जाएगी।

214 की साड़ी, 419 का होगा कंबल
5.50 मीटर लंबी और 1.10 मीटर चौड़ाई वाली साड़ी होगी। इसकी बुनाई सादी रहेगी और दो इंच का दोनों तरफ बार्डर होगा। प्रति साड़ी 214 रुपये की कीमत में खरीदी जाएगी। शोडी कंबल की खरीद 419 में रुपये में की जाएगी।

साड़ी और कंबल की खरीद जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इसमें सीडीओ, एक  एडीएम, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डीएसओ सदस्य होंगे। यूपिका हैंडलूम के तकनीकी विशेषज्ञ को तकनीकी सदस्य और डीपीआरओ सदस्य सचिव होंगे।

ये होंगे पात्र
ग्राम्य विकास विभाग की बीपीएल सूची, खाद्य एवं रसद विभाग के बीपीएल राशन कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना से लाभान्वित परिवार शामिल होंगे।

साड़ी और कंबल का वितरण विकास खंड स्तर पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की उपस्थिति में खंड विकास अधिकारी द्वारा एक दिन में एक समारोह आयोजित कर किया जाएगा।


इसमें जन प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा। वितरण के दिन जिलास्तर का एक अधिकारी उपस्थित रहेगा। यदि किसी वजह से वितरण एक दिन में संभव नहीं हो पा रहा है तो आवश्यकतानुसार दो या तीन दिनों में कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed