फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh comment on beni statement

मुलायम पर बेनी की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: अखिलेश

Thu, 04 Jul 2013 12:45 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
akhilesh comment on beni statement

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर की गई हालिया आपत्तिजनक टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि राजनीति में यह स्तर नहीं होना चाहिए। वैचारिक मतभेद के बावजूद राजनीति में संयत भाषा का इस्तेमाल और सभी का सम्मान किया जाना चाहिए।

बुधवार को यहां वन महोत्सव के बाद मुलायम को लेकर बेनी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि कौन दिल्ली जाएगा और लालकिले पर कौन झंडा फहराएगा, यह फैसला जनता करेगी लेकिन किसी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। बड़े नेताओं को इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन


बेनी प्रसाद के बारे में कांग्रेस सोचे: आजम

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, उसको लेकर कांग्रेस को सोचना चाहिए। बेनी प्रसाद के बयान से उनके स्तर के बारे में पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed