{"_id":"642150f1c949bd84b10db045","slug":"zero-contrast-angioplasty-facility-at-ujala-cygnus-rainbow-hospital-agra-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में जीरो कॉन्ट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की सुविधा, मरीजों के लिए जागी नई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में जीरो कॉन्ट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की सुविधा, मरीजों के लिए जागी नई उम्मीद
Mon, 27 Mar 2023 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:46 PM IST
सार
किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित मरीज को हृदय रोग भी हो जाए तो उसकी हालत बिगड़ती जाती है। ऐसे मरीजों को उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर में डाॅ. विनीश जैन की ओर से अत्याधुनिक तकनीक एचडी आईवीस की मदद से किडनी के साथ हृदय रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उजाला सिग्नस हेल्थकेयर और रेनबो हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर हॉस्पिटल में अब उन मरीजों की एंजियोप्लास्टी भी संभव है जो क्रोनिक किडनी रोग से जूझ रहे हैं। एचडी आईवस (इंट्रावस्कुलर अल्ट्रासाउंड) तकनीक की मदद से किडनी फेलियर या डायलिसिस करा रहे मरीजों की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की जा रही है।
कार्डियक केयर के निदेशक व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. वीनिश जैन ने बताया कि हृदय रोगियों में एंजियोप्लास्टी के मामले 100 फीसदी तक काॅन्ट्रास्ट (एक विशेष डाई की मदद) से किए जाते हैं। यही डाई किडनी के रास्ते होकर बाहर निकलती है। यदि मरीज का क्रेटिनन लेवल बढ़ा हुआ है, वह पहले से डायलिसिस करा रहा है या यूरिन वाॅल्यूम कम आ रहा है तो टाॅक्सिक हो सकती है और मरीज को नुकसान पहुंचा सकती है।
उन्होंने बताया कि इस वजह से ही क्राॅनिक किडनी रोगियों में एंजियोप्लास्टी नहीं की जाती है। किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित मरीज को हृदय रोग भी हो जाए तो उसकी हालत बिगड़ती जाती है। ऐसे मरीजों को उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर में डाॅ. विनीश जैन की ओर से अत्याधुनिक तकनीक एचडी आईवीस की मदद से किडनी के साथ हृदय रोगियों का इलाज किया जा रहा है। एचडी आईवस की मदद से क्राॅनिक किडनी रोग वाले मरीजों की एंजियोप्लास्टी की जा रही है।
विज्ञापन
उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विसेज के चेयरमैन प्रोबल घोषाल ने डॉ. विनीश जैन और उनकी टीम को बधाई दी है। उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विसेज के निदेशक डॉ. सुचिन बजाज का कहना है कि जीरो काॅन्ट्रास्ट एंजियोप्लास्टी विशेष रूप से खराब किडनी वाले मरीजों में जरूरी है। इस तकनीक में धमनियों के माध्यम से डाई के स्थान पर हाई रिजाॅल्यूशन कैमरा डिवाइस से अंदर की साफ छवि देखी जाती है।