{"_id":"5fd117a88ebc3e41d76559aa","slug":"zaharkhurani-mainpuri-news-agr471302863","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में आ रहे दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में आ रहे दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। अलग-अलग क्षेत्रों में दिल्ली और गजियाबाद से आ रहे दो लोग जहरखुरानी का शिकार हो गए। एक को सीएचसी घिरोर तो दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद उन्नाव के बंगरमऊ निवासी मूलनरायन दिल्ली में रहते हैं। मंगलवार रात को वह बांगरमऊ जा रहे थे। रास्ते में वे जहरखुरानी का शिकार हो गए। किशनी कस्बा में बस चालक और परिचालक उन्हें उतार गए। लोगों की सूचना पर किशनी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें पहले सीएचसी किशनी पर भर्ती कराया। उनके पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी किशनी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घिरोर गोल चक्कर पर एक बस चालक जहर खुरानी के शिकार हुए युवक को बस से नीचे उतार गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की जेब से मिले आधारकार्ड के अनुसार उसका नाम रंजीत पुत्र विजय किशोर यादव निवासी गाजियाबाद है। युवक की जेब से टिकट भी मिला है जिसके अनुसार वह आगरा से घिरोर जा रहा था।