फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youths misdeed with woman Taking hostage in agra

दुष्कर्म मामला: महिला पूरी रात सहती रही दरिंदगी, सुबह जब बचकर भागी, तो आरोपियों ने फिर पकड़ ली

Sat, 18 Feb 2023 10:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 10:49 AM IST
सार

महिला ने बताया कि बंधक बनाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात भर उसे बंद कोठरी में रखा। सुबह मौका मिलते ही वहां से वो भाग निकली।

विज्ञापन
youths misdeed with woman Taking hostage in agra
दुष्कर्म - फोटो : social media

विस्तार

आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला को कोठरी में बंधकर बनाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला अपनी बीमार बहन को देखने आई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


13 फरवरी की है घटना

थाना फतेहाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला 13 फरवरी को सैंया क्षेत्र के एक गांव में बीमार बहन को देखने आई थी। पीड़िता के अनुसार शाम को वह वापस लौट रही थी, तभी शाम साढ़े 7 बजे हाईवे पर हनुमान मंदिर के पास रोहित उर्फ नग्गे व देवू लवांनिया महिला को बहला फुसलाकर पास ही स्थित एक कोठरी में ले गए और बंधक बनाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने विवाहिता को रातभर कोठरी में रखा। 14 फरवरी को सुबह तीन बजे विवाहिता कोठरी से भाग निकली। इस पर दोनों आरोपियों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। साथ ही वारदात के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की बहन के घर चोरों का धावा, उड़ा ले गए लाखों का माल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से की शिकायत

महिला के अनुसार आरोपियों ने अपने फोन से उसकी बात उसके भाई से कराई। इस पर भाई ने अपनी दूसरी बहन के बेटे को मौके पर भेजा जो महिला को उसके घर पर छोड़कर आया। 16 फरवरी को विवाहिता ने थाना सैंया पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। एसओ सुमनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रोहित उर्फ नग्गे को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - शिवाजी जयंती 2023: आतिशबाजी से रोशन होगा दीवान-ए-आम, सीएम योगी संग महराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी आएंगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed