फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youths beaten up husband wife in firozabad

सरे बाजार बाइक सवारों की गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर पति-पत्नी को पीटा, तनाव

Sun, 12 Aug 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
youths beaten up husband wife in firozabad
घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के लोहामंडी चौराहे पर रविवार दोपहर ठेल हटाने को लेकर समुदाय विशेष के युवकों ने गुंडागर्दी दिखाई। ठेल पलट दी, एक दुकानदार ने विरोध किया, तो उसे भी जमकर पीटा। बीच-बचाव करने आई दुकानदार की पत्नी को भी नहीं बख्शा। 
विज्ञापन


विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और तनाव की स्थिति बन गई। भीड़ ने थाने पहुंच कर घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन


थाना दक्षिण के लोहामंडी चौराहा निवासी विजय कुमार पचौरी पुत्र ग्याप्रसाद रविवार को दुकान के बाहर खड़ी ठेल पर भुट्टा खरीद रहे थे। दुकान के उपर ही उनका आवास है। तभी बाइक पर आए समुदाय विशेष के युवकों ने ठेल हटाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घस में घुसकर मारपीट

youths beaten up husband wife in firozabad
बाजार में खड़े लोग और पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला
ठेल वाला ठेल हटाता, उससे पहले ही युवकों ने ठेल में लात मारी और उसे पलट दिया। इससे विजय पचौरी को चोट लग गई। विजय ने विरोध किया, तो युवकों ने उनसे गाली-गलौज व मारपीट कर दी। 

विरोध होते देख युवक चले गए, लेकिन थोड़ी देर के बाद दो दर्जन से अधिक युवक आ धमके। उन्होंने विजय पचौरी के घर में घुसकर उनसे मारपीट की। बचाने आई पत्नी नीलम से गाली-गलौज, मारपीट व अभद्रता की। 

चीख-पुकार मचने पर लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक भाग गए। गुस्साए दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया। सभी इकट्ठे होकर थाना दक्षिण पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर थाना घेर लिया। 

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

youths beaten up husband wife in firozabad
बाजार बंद, पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों ने कहा कि यह तो खुली गुंडई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने घायल विजय पचौरी व उनकी पत्नी का मेडिकल कराया है। इस दौरान भाजपा नेता किशन मुरारी अग्रवाल, व्यापारी नेता पंकज गुप्ता, आलोक पोद्दार, राजेंद्र मदान आदि मौजूद थे। 

प्रभारी एसएचओ दक्षिण प्रहलाद सिंह ने कहा कि दुकानदार की तहरीर पर मुहल्ला टीला निवासी फईम और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी गई थी, लेकिन वे फरार हैं।  

चौराहे पर किया फोर्स तैनात
 
लोहामंडी चौराहे पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। मिश्रित आबादी होने के कारण दोबारा से विवाद की स्थिति न बने, इसलिए फोर्स तैनात कर दिया है। सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed