{"_id":"68ffaf57f5a13e5d5f0c268e","slug":"youths-beat-up-shopkeeper-in-agra-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: युवकों ने दुकानदार पर बोला हमला...बचाने आई पत्नी और मां से भी की मारपीट, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: युवकों ने दुकानदार पर बोला हमला...बचाने आई पत्नी और मां से भी की मारपीट, जान से मारने की धमकी
Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
सार
आगरा में दुकानदार पर युवकों ने हमला बोल दिया। बचाने पहुंची पत्नी और मां से भी मारपीट की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर के रोहता चौराहे पर चार युवकों ने दुकानदार, उनकी मां और पत्नी की पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित बॉबी कुमार रोहता चौराहे पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर को कोतन सोरेन, बाॅबी, शिवम नागर अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान पर आए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर पिटाई की। उन्होंने डर से कहीं शिकायत नहीं की। अपनी दुकान बंद रखी।
इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और फिर वापस आकर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आई पत्नी और मां की भी पिटाई लगा दी। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।