फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth warned of suicide after live on Facebook in Firozabad      

पत्नी पर शक:  हाथ में तमंचा लेकर फेसबुक पर लाइव आया युवक, देने लगा आत्महत्या की धमकी, जानें फिर क्या हुआ ?

Sun, 13 Mar 2022 05:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 05:15 PM IST
सार

सीओ शिकोहाबाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी ने उसे समझाने का प्रयास किया। उसने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मरना चाहता है।

विज्ञापन
Youth warned of suicide after live on Facebook in Firozabad      
फेसबुक (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की धमकी दे डाली। जानकारी पर सीओ शिकोहाबाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक मकान में अंदर था और वहीं से फेसबुक पर लाइव था। युवक ने पुलिस और प्रशासन को कई घंटे तक खूब छकाया।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मक्खनपुर के गांव नवादा में एक युवक ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। युवक ने रविवार दोपहर मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर लिया। इतना ही नहीं अपना मोबाइल चालू कर फेसबुक पर लाइव आया। उसने अपना नाम नितिन सेंगर बताया। पहले इधर-उधर की बातें करता रहा फिर उसने आत्महत्या करने की बात कही। 

विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर लगाया आरोप

युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सुनते ही फेसबुक पर लाइव आ रहे उसके मित्रों ने उसे कमेंट करना शुरू कर दिया। युवक कई नेताओं और अपनी पत्नी के चरित्र पर भी आरोप लगा रहा था। युवक द्वारा फेसबुक लाइव आने और आत्महत्या करने की बात कहने की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले पुलिस अधिकारी 

सीओ अनिवेष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक किसी की नहीं सुन रहा था। इसके बाद उसे शांत कराने का प्रयास चलता रहा। इस संबंध में सीओ ने बताया कि युवक नशे का आदी है। नशे की हालत में ही वह कमरा बंदकर फेसबुक लाइव पर मरने की धमकी दे रहा है। उसके पास तमंचा भी है। उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed