फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth urinating on electric pole dies due to electrocution in Mainpuri

Mainpuri:  रात के अंधेरे में बिजली के खंभे पर पेशाब करने लगा युवक, लगा जोरदार करंट, मौत

Tue, 18 Oct 2022 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 01:55 PM IST
सार

मैनपुरी के गांव पुसैना में देर रात घर के बाहर युवक पेशाब करने आया था। अंधेरे की वजह से उसका ध्यान ही नहीं गया। वह बिजली के खंभे पर पेशाब करने लगा, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth urinating on electric pole dies due to electrocution in Mainpuri
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के गांव पुसैना में रविवार देर रात एक युवक लघुशंका करने के लिए घर से बाहर आया। इस दौरान बिजली के खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

यहां का मामला 

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार रविवार देर रात करीब 10:30 बजे लघुशंका करने के लिए घर से बाहर आया था। वह बाहर लगे बिजली के खंभे के पास खड़ा होकर लघुशंका करने लगा तभी अचानक उसने खंभे को पकड़ लिया, उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। राजेश के घर के अंदर न आने के बाद जब परिजनों ने बाहर आकर देखा तो वह बेसुध पड़ा मिला। आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed