फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth troubled by usurers dies dead body found in shop

Agra: सूदखोरों से परेशान युवक की मौत, दुकान में मिला शव

Mon, 08 May 2023 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 08:12 AM IST
सार

आरोप है कि कुछ दिन से सूदखोर पूरी रकम मांग रहे थे। इससे वो दहशत में था। उसे घर आकर धमकाया जाता था। इस कारण सुभाष नगर में अपनी बहन के घर चला गया।

विज्ञापन
Youth troubled by usurers dies dead body found in shop
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित किचन गैलरी शॉप में दुकान के कर्मचारी अनु जाट (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह शनिवार रात को दुकान में सोया था। रविवार सुबह दुकान की पहली मंजिल पर गोदाम में शव मिला। पता चलने पर पुलिस पहुंची। परिजन ने सूदखोरों से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने का शक जताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजन ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


अनु जाट लोहिया नगर, बल्केश्वर का रहने वाला था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। छोटे भाई रामू ने बताया कि अनु कमला नगर में किचन गैलरी शॉप में काम करता था। उसने पांच साल पहले दो लोगों से रुपये उधार लिए थे। इसके लिए हर महीने ब्याज अदा करता था। मगर, मूल रकम नहीं चुका पा रहा था। हर महीने ब्याज नहीं देने पर 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूली की जाती थी।
विज्ञापन

ये है आरोप 

आरोप है कि कुछ दिन से सूदखोर पूरी रकम मांग रहे थे। इससे वो दहशत में था। उसे घर आकर धमकाया जाता था। इस कारण सुभाष नगर में अपनी बहन के घर चला गया। चार दिन से दुकान पर ही रुक रहा था। शनिवार दोपहर में सूदखोर दुकान पर आए थे। उसे धमकी देकर गए थे। शाम को फिर आए। इस पर अनु ने 6000 रुपये की व्यवस्था कर ली। रात में सूदखोरों को दे दिए। मगर, वो दो हजार रुपये ब्याज के और मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को किया था फोन

रामू ने बताया कि अनु ने रात 11 बजे उनको फोन किया। कहा कि वह 2000 रुपये का इंतजाम कर ले। सूदखोर परेशान कर रहे हैं। इस पर वो बात करने के बाद सो गए। रविवार सुबह 11 बजे दुकान मालिक आए। पहली मंजिल में गोदाम में गए तो अनु पड़ा हुआ था। उसके नहीं जागने पर डाॅक्टर को बुलाया। उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की। शरीर पर चोट का निशान नहीं था। पुलिस का कहना है कि परिजन ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed