फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth shot in stomach in suspicious condition Firozabad crime news

Firozabad: संदिग्ध हालत में युवक को पेट में लगी गोली, आगरा रेफर

Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
सार

 नारखी के गांव दौलतपुर निवासी एक युवक को पेट में गोली लग गई। परिजन उसे उपचार के लिए  सरकारी ट्रामा सेंटर  लेकर आए, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Youth shot in stomach in suspicious condition Firozabad crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के गांव दौलतपुर निवासी युवक को संदिग्ध हालात में पेट में गोली लग गई। परिजन युवक सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। यहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। युवक के परिजन ने गोली मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

यहां की है घटना 

उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर ककरुऊ कोठी निवासी कौशल किशोर (22) मूलरुप से नारखी के गांव दौलतपुर का रहने वाला है। दौलतपुर और आनंद नगर में उसके खुद के मकान हैं। बृहस्पतिवार रात वह दौलतपुर गांव में था। तभी देर रात उसे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उसके पेट में लगी। जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। 

विज्ञापन

पुलिस बोली- मामला संदिग्ध

सूचना पर सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष नारखी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि गोली युवक के पेट में लगी है। मामले की जांच की जा रही है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक एक मुकदमे में जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी व पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

नगर के न्यू इंद्रानगर निवासी गोपाल ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि थाना पचोखरा के गांव मरसैना निवासी उसकी जमींन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे उसकी पत्नी रेखा व उनके इकलौते पुत्र को मोबाइल पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। गोपाल ने सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed